विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त की बायोपिक में होगा इमोशन्स और फन का तड़का

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 01 Nov 2015 08:51 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2015 09:24 AM (IST)

निर्देशक राजकुमार हिरानी, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। हिरानी का कहना है कि उनकी फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक राजकुमार हिरानी, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। हिरानी का कहना है कि उनकी फिल्म फन से भरी एक इमोशनल राइड होगी।

'शानदार' के फ्लॉप होने पर पहली बार बोलीं आलिया भट्ट

17वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हिरानी ने कहा, 'ये एक बेहद इमोशनल फिल्म होगी और मेरी बाकी फिल्मों की तरह मजेदार(फनी) भी होगी। मुझे लोगों की दिलचस्पी वाली कहानियां बताने में मजा आता है और मुझे लगता है कि संजय की कहानी उनमें से एक है।'

अभिजात जोशी के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हिरानी ने कहा कि एक इंसान की पूरी जिंदगी को 3 घंटे में दिखाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, '3 घंटे से भी कम समय में किसी इंसान की जिंदगी के बारे में बताना बहुत मुश्किल होता है।'

निर्देशक ने बताया कि उन्होंने स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार करने के लिए संजय दत्त से कई बार मुलाकात की थी और घंटों की मेहनत के बाद ये तैयार हो सकी।

उन्होंने कहा, 'मैं और अभिजात लगातार 25 दिनों तक संजय दत्त से मिले। हर दिन हमें एक दिलचस्प कहानी मिलती थी और हर कहानी को फाइनल स्क्रिप्ट में डालना मुश्किल था।'

हिरानी ने एक मुलाकात के दौरान संजय की पीने की लत के बारे में भी बात की।

फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभाएंगे। बायोपिक की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

दिवंगत एक्टर्स सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त ने 'रॉकी', 'वास्तवः द रियलिटी', 'अग्निपथ' और 'खलनायक' जैसी फिल्मों से शोहरत बटोरी। फिलहाल वो 1993 मुंबई बम धमाकों के दौरान गैर-कानून रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं।

फिल्मों में शर्ट उतारने वाले सलमान को घर में पैंट पहनना भी नहीं पसंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।