विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍मों में शर्ट उतारने वाले सलमान को घर पैंट पहनना भी पसंद नहीं

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2015 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 04:11 PM (IST)

सलमान खान जब थिएटर की सिल्‍वर स्‍क्रीन पर शर्ट उतारते हुए नजर आते हैं, तो उनके फैन्‍स खुशी से पागल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान जब थिएटर की सिल्वर स्क्रीन पर शर्ट उतारते हुए नजर आते हैं, तो उनके फैन्स खुशी से पागल हो उठते हैं। पूरा थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठता है। फिल्ममेकर्स को भी पता है कि सलमान का शर्टलेस सीन फिल्म की यूएसपी है। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान फिल्मों में इतने शटलेस सीन क्यों देते हैं? घर में सल्लू मियां को कैसे रहना पसंद है?

शादी को एक साल भी नहीं और सलमान की बहन लेंगी तलाक!

इन सवालों का जवाब सलमान हाल ही में आइआइएम अहमदाबाद में दिया। यहां वह एक रैंप शो में शामिल होने गए थे। सलमान ने यहां बताया कि घर में उन्हें कम से कम कपड़े पहनने पसंद हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कपड़ों में बहुत अनकंफर्टेबल फील करता हूं। जब मैं कपड़े पहनता हूं तो पता नहीं मुझे क्या होने लगता है।'

ऐश्वर्या की यह फिल्म देखकर अभिषेक को अपनी पत्नी पर हुआ गर्व

सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'किसी मेरे घर पर आओ और तुम्हे पता चल जाएगा कि मैं घर पर कैसे रहता हूं। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरे पिता(सलीम खान) को भी कम से कम कपड़े पहनना पसंद है। पैंट, शर्ट, बनियान, टीशर्ट और शरीर से चिपकने वाले कपड़ों में मुझे बहुत असहज महसूस होता है।'

अक्षय कुमार ने शूट किया 'एयरलिफ्ट' का टीजर

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर चर्चा में हैं। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान का 'प्रेम' वाला रूप देखने को मिलेगा। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें सलमान के अपोजिट सोनम कपूर नजर आएंगी।

अगले साल बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी 'रईस' और 'सुल्तान'