विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी को एक साल भी नहीं और सलमान की बहन लेंगी तलाक!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 30 Oct 2015 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2015 05:47 PM (IST)

सलमान खान की 'राखी बहन' की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ और ऐसी चर्चाएं हैं कि उनके वैवाहिक जीवन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई सलमान खान की 'राखी बहन' की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ और ऐसी चर्चाएं हैं कि उनके वैवाहिक जीवन में अभी से उथल-पुथल शुरू हो गई है। सलमान की बहन और बहनोई के झगड़ों से उनके पड़ोसी तक परेशान हो गए हैं। दोस्ती से प्यार और फिर शादी के बंधन में बंधने के बाद अब ये जोड़ा तलाक लेने की बात पर विचार कर रहा है।

जानिए, किन-किन सेलेब्रिटी पत्नियों का है ये पहला करवा चौथ

जी हां, पिछले साल ही बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और सलमान की राखी बहन' श्वेता रोहिरा शादी के बंधन में बंधे थे और खुद सलमान ने अपनी इस बहन का कन्यादान किया था। इतना ही नहीं, इस शादी में सलमान अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। मगर सूत्रों की मानें तो पुलकित और श्वेता के रिश्तो में अब दरार आ गई है और जल्द ही दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, अभी तक खुद पुलकित या श्वेता में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

पुलकित और श्वेता की शादी 3 नवंबर 2014 को गोवा में हुई थी। खुद सलमान ने श्वेता का कन्यादान किया था। इस अवसर पर सलमान के भाई अरबाज और बहनोई अतुल अग्निहोत्री भी मौजूद थे। श्वेता मुंबई की रहने वाली सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वो सलमान से बहुत प्रभावित थीं। वो अचानक एक दिन सलमान के घर पहुंच गईं और उनकी मां से सलमान को राखी बांधने का आग्रह करने लगीं, जिसे सलमान ने स्वीकार कर लिया।

इन बॉलीवुड फिल्मों ने करवा चौथ को बनाया ग्लैमरस

सलमान, श्वेता को अपनी सगी बहन की तरह ही मानते हैं, तभी तो वो न केवल उनकी शादी में शरीक हुए, बल्कि उनका कन्यादान भी किया। दिल्ली के रहने वाले पुलकित ने अपने एक्टिंग का करियर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से किया था। हाल ही में उन्हें फिल्म 'फुकरे', 'ओ तेरी' और 'बैंगिस्तान' में जैसी फिल्मों में देखा गया। श्वेता और पुलकित की मुलाकात स्टार प्लस के शो के दौरान हुई। बहुत कम समय में ये मुलाकात दोस्ती और इसके आगे प्यार में बदल गई थी, फिर दोनों ने जल्दी ही शादी करने का फैसला ले लिया था।