विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लूलिया वंतूर से सगाई की खबर पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्‍पी

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2015 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 01:24 PM (IST)

सलमान खान ने लूलिया वंतूर से अपनी सगाई की खबरों पर चुप्‍पी तोड़ी है। पिछले दिनों खबर थी कि सलमान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने लूलिया वंतूर से अपनी सगाई की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। पिछले दिनों खबर थी कि सलमान ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से सगाई कर ली है और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

शादी को एक साल भी नहीं और सलमान की बहन लेंगी तलाक!

सलमान ने इन खबरों को बकवास बताया है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों मेरी शादी को लेकर कई बातें अखबार में छपीं, जिनमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। इन खबरों में जो लिखा गया, मैंने वो पढ़ा भी और सुना भी और मेरा जवाब यही है कि मैं इन सब चीजों से परे हूं। ऐसी छोटी-छोटी चीजों से मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इनसे मेरे पेरेंट्स को धक्का लगता है, जो वाकई मुझे बहुत बुरा लगता है।'

ऐश्वर्या की यह फिल्म देखकर अभिषेक को अपनी पत्नी पर हुआ गर्व

उन्होंने कहा, 'इन बातों के अलावा भी मेरी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा होता है। काम के अलावा मुझे अपने परिवार की भी फिक्र रहती है। पिछले दिनों मेरी मम्मी की तबीयत ठीक नहीं थी। मेरे पिता की सर्जरी हुई थी। इसके अलावा भी पचास हजार बातें मेरे दिमाग में चल रही होती हैं। ऐसे में बकवास की बातें मुझे जरूर परेशान करती हैं।'

अक्षय कुमार ने शूट किया 'एयरलिफ्ट' का टीजर

बता दें कि इससे पहले सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी सलमान की सगाई की बातों को बकवास बताया था। अर्पिता ने कहा था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

अगले साल बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी 'रईस' और 'सुल्तान'

सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर चर्चा में हैं। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में एक बार फिर सलमान 'प्रेम' वाला रूप देखने को मिलेगा। फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनम कपूर नजर आएंगी।