यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैफई महोत्सव में भाग लेने पर माधुरी-सलमान की सफाई
सैफई महोत्सव की स्टार नाइट में भाग लेने आए फिल्मी कलाकार सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने सोशल नेटवर्किग साइट ...और पढ़ें

मुंबई। सैफई महोत्सव की स्टार नाइट में भाग लेने आए फिल्मी कलाकार सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने सोशल नेटवर्किग साइट व मीडिया पर आई आलोचनाओं की बाढ़ को देखते हुए अपनी सफाई पेश की है। सलमान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दो सौ नन्हें बच्चों केदिल के ऑपरेशन में सहायता के लिए फिल्मी कलाकारों ने इसी आय से 25 लाख रुपये दिए हैं।
पढ़ें : सैफई महोत्सव के आधे खर्च छत पा जाता हर दंगा पीड़ित
यह आलोचना मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के प्रति बरती गई लापरवाही को लेकर हुई है। सलमान ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वे जहां कहीं भी कार्यक्रम करने जाते हैं वहां की जनता के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दान करना नहीं भूलते हैं। यही नहीं उन्होंने हाल ही में घोषणा की है फिल्म जय हो के प्रमोशन के लिए वे जिस भी शहर में जाएंगे वहां के एनजीओ को आर्थिक मदद देंगे। उन्होंने बताया कि इस परफॉर्मेस की आय से उनका एनजीओ बीइंग ह्यूंमन सोशल कॉज के लिए काम करेगा।
पढ़ें : सैफई महोत्सव : सलमान के बचाव में उतरे शाहरुख
केवल सलमान ने नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित ने भी अपनी सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि उन्होंने भी समाज सेवा की भावना को ध्यान में रखकर ही ये काम किया है। उन्होंने लिखा कि इन ऑपरेशनों के लिए उपकरणों की खरीद के वास्ते यह धनराशि दी गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर