Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बेटी बचाओ केंपेन से परिणीति की छुट्टी, इस सेलिब्रटी ने किया रिप्लेस

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2016 05:03 PM (IST)

    माना जा रहा है, कि परिणीति इस केंपेन के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें हटाने का फैसला किया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। ओलंपिक खेलों में कुश्ती के लिए कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को भी एक करारी शिकस्त दी है। परिणीति की जगह अब साक्षी हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ केंपेन का चेहरा बनेंगी।

    परिणीति को 2015 में इस केंपेन का ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया गया था। अभी इस बदलाव की सही वजह का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है, कि परिणीति इस केंपेन के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें हटाने का फैसला किया गया। बॉलीवुड और दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से सालभर में परिणीति बेटी बचाओ केंपेन के लिए कुछ खास नहीं कर सकीं।

    रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद इनके साथ खुश हैं कटरीना कैफ!

    इधर, साक्षी की शानदार ओलंपिक जीत ने राज्य सरकार को परिणीति का एक बेहतरीन विकल्प दे दिया है। वैसे भी साक्षी हरियाणा की बेटी ही हैं। परिणीति इन दिनों 'मेरी प्यारी बिंदु' की शूटिंग में बिजी हैं। 'ढिशूम' के स्पेशल सांग जानेमन आह में भी परी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वो ड्रीम डीम टूर से लौटी हैं, जिसके तहत परिणीति ने अमेरिका के कई शहरों में शो किए थे।