विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेएनयू में स्पीच के लिए कन्हैया कुमार को ईनाम देने का केआरके ने किया ऐलान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 04:42 PM (IST)

कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने बयानाें और ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। इस बार उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने बयानाें और ट्वीट्स को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। इस बार उन्होंने 'देशद्रोह' के आरोप में जेल से छूटे जेएनयू के कन्हैया कुमार को लेकर कई सारे ट्वीट्स कर डाले हैं। दरअसल, कन्हैया कुमार ने जेल से छूटने के बाद गुरुवार रात जो लंबा भाषण दिया, उसे सुनने के बाद केआरके भी उनके मुरीद हो गए हैं और यहां तक कि उन्हें दो लाख रुपए का ईनाम देने का भी ऐलान कर दिया है।

'रॉकी हैंडसम' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ मारधाड़ करते दिखे जॉन अब्राहम

केआरके ने ट्वीट किया कि वो कन्हैया कुमार के सुपरहिट भाषण के लिए दो लाख रुपए के ईनाम का ऐलान करते हैं। इसलिए कोई उन्हें कह दे कि यह रकम उनके दिल्ली ऑफिस से ले लें।

इतना ही नहीं, केआरके ने तो ये भी लिखा है कि अगर कोई पूरे जेएनयू मामले की स्क्रिप्ट लिख दे तो वो इस पर 'देशद्रोही 2' फिल्म बनाने को तैयार हैं।


केआके ने पीएम मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' का जिक्र करते हुए यह भी लिखा कि कन्हैया का भाषण उनके सभी 'मन की बात' के बराबर है। केअारके ने और भी कई ट्वीट्स किए हैं। उन्हें अपने बड़बोलेपन के कारण ऋषि कपूर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे फिल्मी सितारों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा है।

गुस्से में क्रू-मेंबर पर भड़कतीं कंगना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल