विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रॉकी हैंडसम' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ मारधाड़ करते दिखे जॉन अब्राहम

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 03:59 PM (IST)

जॉन अब्राहम की एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी हो चुकी है। उनकी नई फिल्म 'रॉकी ह‍ैंडसम' है, जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम की एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी हो चुकी है। उनकी नई फिल्म 'रॉकी हैंडसम' है, जो जबरदस्त मारधाड़ और एक्शन से भरपूर है। इसकी झलक 'रॉकी हैंडसम' के ट्रेलर में भी देखने को मिली है, जो कि रिलीज हो गया है। जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर इसे शेयर किया है। वीडियो देखने के लिए इस लिंक https://t.co/Df4Ze74Qc0 पर क्लिक करें।

सिक्स पैक बॉडी में खतरनाक स्टंट्स करते जॉन अब्राहम अपने फैंस को पंसद आ सकते हैं। 'रॉकी हैंडसम' में रोमांस भी भरपूर है। इसमें जॉन अब्राहम के अपोजिट एक बार फिर श्रुति हासन नजर आएंगी। यह फिल्म 'रॉकी' नामक शख्स के बदले की कहानी पर बेस्ड है, जो हैंडसम भी है।

VIDEO : देखिए प्रियंका ने कैसे फ्लोरिडा के बीच पर इस खुशी का मनाया जश्न

'रॉकी हैंडसम' के निर्देशक निशिकांत कामत हैं, इसलिए इस फिल्म से और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। उनकी हालिया फिल्म 'दृश्यम' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी, जिसे अजय देवगन, तब्बू जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से और भी जीवंत बना दिया था। 'रॉकी हैंडसम' 25 मार्च को रिलीज हो रही है।

गुस्से में क्रू-मेंबर पर भड़कती कंगना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल