विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्से में क्रू-मेंबर पर भड़कतीं कंगना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 01:55 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 06:15 PM (IST)

कंगना रनोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो वैनिटी वैन में किसी क्रू-मेंबर पर भड़कती नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कंगना रनोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो वैनिटी वैन में किसी क्रू-मेंबर पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक क्रू-मेंबर उनसे शूट के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किए जाने की बात करता है, जिस पर कंगना भड़क जाती हैं और उस पर बरस पड़ती हैं।

ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स 13 मिलियन पार, देखिए कैसे मनाया जश्न

कंगना ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहती हैं, 'मुझे मत बताओ कि क्या करना है। मैं बॉडी डबल के साथ काम नहीं करती। वो ऐसा क्या कर लेगी, जो मुझसे नहीं होगा। मुझे यह छोड़ना है।' ऐसा कह कंगना वहां से चली जाती हैं। साथ ही अपनी बहन रंगोली को इस स्थिति से निपटने के लिए कह जाती हैं। बॉलीवुड ट्रेंडिंग डॉट कॉम ने यह वीडियो शेयर किया है।

'रॉकी हैंडसम' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस के साथ मारधाड़ करते दिखे जॉन अब्राहम

अब ये वीडियो कहां का है, इस बारे में स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वैसे मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह वीडियो किसी ऐड शूट के दौरान लीक हुआ है। आपको ये भी बता दें कि कंगना इन दिनों विशाल भारद्ववाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।