विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : देखिए प्रियंका ने कैसे फ्लोरिडा के बीच पर इस खुशी का मनाया जश्न

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 02:47 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 13 मिलियन (एक करोड़ 30 लाख) पार हो गया है। प्रियंका ने इसका जश्न फ्लोरिडा के एक बीच पर मनाया, जहां इन दिनों उनकी फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग चल रही है। यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है, जिसको लेकर उनका उत्साहित होना लाजिमी है।

प्रीति के बाद उर्मिला ने भी नौ साल छोटे मॉडल से गुपचुप रचाई शादी

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। उनको उम्मीद है कि यह सफर यूं ही जारी रहेगा। प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ ये बहुत ही दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है।

जब सलमान खान को बॉडीगार्ड से पैसे लेने पड़ गए उधार!

आपको बता दें कि प्रियंका की फिल्म 'जय गंगाजल' भी आज रिलीज हो गई। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर की दमदार भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं प्रियंका साथ में अपने पहले इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'बेवॉच' में वो विलेन के किरदार में दिखेंगी।