ऋषि कपूर को मिला था सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया था, मगर उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्हें लगा कि यह एक 'थैंकलेस जॉब है। उन्होंने खुद इस बात का दावा किया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) का अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया था, मगर उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्हें लगा कि यह एक 'थैंकलेस जॉब है। उन्होंने खुद इस बात का दावा किया है।
'बाजीराव मस्तानी' के विरोध से परेशान रणवीर ने खुलकर रखी अपनी बात
ऋषि कपूर ने कहा कि यह सही है कि उन्हें यह प्रस्ताव मिला था। उनके मुताबिक, 'मेरे ख्याल से यह एक थैंकलेस जॉब है और मुझमें इतनी सारी फिल्में देखने का धैर्य नहीं है।' फिल्मों को पास करने के सेंसर बोर्ड के मौजूदा नियमों को लेकर जब ऋषि कपूर की राय जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इस हीरोइन ने अक्षय को दिलवाया 'रोबोट 2' में काम, बनेंगे विलेन
फिलहाल सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी हैं, जो अपनी संकीर्ण सोच की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया में उनकी 'संस्कारी पॉलिसी' का काफी मजाक भी उड़ चुका है। खैर, आपको बता दें कि ऋषि कपूर हाल ही में कॉमेडी फिल्म 'ऑल इज वेल' में नजर आए थे और अब वो अगली फिल्म 'कपूर एंड संस' में दिखेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।