विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' के विरोध से परेशान रणवीर ने खुलकर रखी अपनी बात

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 20 Dec 2015 10:38 AM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2015 11:07 AM (IST)

देश के कई शहरों में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का विरोध होने से इसके लीड एक्टर रणवीर सिंह परेशान हैं। रणवीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश के कई शहरों में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का विरोध होने से इसके लीड एक्टर रणवीर सिंह परेशान हैं। रणवीर कहते हैं, 'जब आपका वैसा इरादा न हो और लोग विरोध करें तो अच्छा महसूस नहीं होता। आप बिल्कुल मन से लोगों के मनोरंजन और अच्छी फिल्म बनाने के लिए काम करते हैं। पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करते हैं और उसके बाद ऐसी नकारात्मकता पैदा हो तो अच्छा नहीं लगता। बिल्कुल हम बुरा महसूस करते हैं, क्योंकि यह एक नकारात्मक मुद्दा है।'

'दिलवाले' बनकर आए और छा गए शाहरुख-काजोल

आपको बता दें कि 'बाजीराव मस्तानी' इस शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। मगर बीजेपी के 200 कार्यकर्ताओ के विरोध के बाद पहले ही दिन पुणे में इस फिल्म के पांच शो रद कर दिए गए। इसमें पेशवा बाजीराव से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर उन्हें आपत्ति थी। उनका दावा है कि 'बाजीराव मस्तानी' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। उन्हें उस सीन से भी आपत्ति थी, जिसमें रणवीर सार्वजनिक तौर पर नाच रहे थे।

प्यार से बढ़कर कोई धर्म नहीं : संजय लीला भंसाली

इससे पहले, बाजीराव के वंशजों ने 'मल्हारी' और 'पिंगा' जैसे गानों को लेकर भी मुद्दा उठाया था। खैर, 'बाजीराव मस्तानी' के साथ ही शाहरुख खान के असहिष्णुता के बयान को लेकर शुक्रवार को रिलीज हुई 'दिलवाले" को लेकर भी देश के कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि इसकी कमाई पर इसका असर नहीं पड़ा।मगर 'बाजीराव मस्तानी' को इसका खामियजा भुगतना पड़ा है।