तस्वीरें : बिग बॉस में 'बेफ़िक्रे और बेबी का पसंदीदा ' बेस '
शो में ना सिर्फ रणवीर और वाणी ने अपने गानों पर परफॉर्म किया बल्कि सलमान को भी खूब नचाया। इन तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि कैसे रणवीर और सलमान अलग अलग स्टेप्स कर दिखा रहे हैं।
मुंबई। रणवीर सिंह किसी शो में जाएं और वहां का माहौल ठण्डा रह जाय ये भला कैसे हो सकता है। ये तूफ़ानी एक्टर पहुंचा था, अक्सर तूफ़ानी करने वाले सलमान खान के शो बिग बॉस में और फिर वहां पर हुआ जमकर नाच गाना।
वीकेंड के वार में बिग बॉस में अक्सर सेलेब्रिटीज़ अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं। इस बात पहुंचे थे रणवीर सिंह और वाणी कपूर। दोनों इन दिनों जमकर बेफ़िक्रे का प्रमोशन कर रहे हैं। अब जब रणवीर और सलमान साथ हो तो भला हंसी मज़ाक का दौर ना चले ऐसा कैसे हो सकता है।
आलिया भट्ट का बड़ा खुलासा , उनकी बहन है इस 'मानसिक बीमारी' का शिकार
शो में ना सिर्फ रणवीर और वाणी ने अपने गानों पर परफॉर्म किया बल्कि सलमान को भी खूब नचाया। इन तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि कैसे रणवीर और सलमान अलग अलग स्टेप्स कर दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शो के दौरान सलमान खान की फिल्म सुलतान के गाने बेबी को बेस पसंद है पर सलमान और रणवीर खूब नाचे।
Exclusive : वाणी कपूर ने बता दिया , आदित्य चोपड़ा को इस बात पर आता है बहुत गुस्सा
रणवीर सिंह के बेफ़िक्रे 9 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। लंबे समय के बाद डायरेक्शन के मैदान में लौट रहे आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म को पेरिस में शूट किया गया है और फिल्म में रणवीर स्टैंडअप कॉमेडियन के रोल में हैं।