विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एफटीआइआइ के छात्रों के समर्थन में आए रणबीर कपूर

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 08 Jul 2015 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 06:56 PM (IST)

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआइआइ) के अध्यक्ष पद पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई । भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआइआइ) के अध्यक्ष पद पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी उतर आए हैं।

एफटीआइआइ से पल्लवी का इस्तीफा

एफटीआइआइ के छात्रों द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में रणबीर प्रशासन से छात्रों की मांगों पर विचार करने, बातचीत शुरू करने और शिकायतों के समाधान का अनुरोध करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका करने वाले चौहान को पिछले महीने पुणे स्थित इस संस्थान के शासी निकाय का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी नियुक्ति का संस्थान के वर्तमान और भूतपूर्व छात्रों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है।

जेटली से मिले एफटीआइआइ के छात्र

चौहान की नियुक्ति के खिलाफ संस्थान के छात्र कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी इस मुद्दे पर एफटीआइआइ से त्यागपत्र दे चुकी हैं।