विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली के लिए प्रभास ने दिया बिरयानी का बलिदान, पर खूब खाये अंडे पनीर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 03:47 PM (IST)

रेड्डी के मुताबिक प्रभास के अनुशासन में कभी कोई कमी नहीं आई। कई बार तो वो आधी रात के बाद कसरत शुरू करते थे लेकिन कभी आलसी नहीं हुए।

बाहुबली के लिए प्रभास ने दिया बिरयानी का बलिदान, पर खूब खाये अंडे पनीर
बाहुबली के लिए प्रभास ने दिया बिरयानी का बलिदान, पर खूब खाये अंडे पनीर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रभास को अपनी फिल्म बाहुबली के दोनों भाग में एक योध्दा की बॉडी दिखाने के लिए कई सारे त्याग करने पड़े, जिनमें उनकी उनकी फेवरेट बिरयानी भी शामिल थी। स्ट्रिक्ट डायट की वजह से ही वो अपने किरदार को जानदार बना सके।

एस एस राजमौली की फिल्म बाहुबली 2 अगले महीने रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में प्रभास ने अपने शारारिक लुक में परिवर्तन लाने के लिए काफी मेहनत की है। ख़बर है कि फिल्म बाहुबली-२ के लिए प्रभास ने बॉडी बिल्डिंग में मि. वर्ल्ड रह चुके लक्ष्मण रेड्डी के प्रक्षिक्षण में दो बार खुद का ट्रांस्फोर्मेशन किया है। इस फिल्म में प्रभास दोहरी भूमिका में नज़र आयेंगे । जहां एक तरफ वो शिवुडू की भूमिका में नज़र आयेंगे, जिसमें उनका वजन 86 से 88 किलोग्राम है, तो दूसरी तरफ जब वो बाहुबली के भारी भरकम किरदार में होंगे तो उनका वजन 105 किलो होगा। लक्ष्मण कहते हैं, "बाहुबली के रूप में, जहां प्रभास को ज्यादा मांसपेशिया बनाने की जरूरत पड़ी, वही उनके बेटे के चरित्र शिवुडू के लिए, उन्हें दुबला दिखना पड़ा। चार सालों में इस तरह का शारीरिक परिवर्तन करना प्रभास के लिए काफी मुश्किल रहा । प्रभास के बॉडी फैट के परसेंटेज के मुताबिक उनक वजन 100 किलोग्राम के आस पास रहना चाहिए था लेकिन शिवुडू के चरित्र के लिए उनको वजन कम करने के साथ साथ टोंड बॉडी का भी ध्यान रखना पड़ा।

Exclusive: सारा अली खान के साथ competition को लेकर दिशा पटानी ने दिया ये जवाब

ट्रेनर का कहना है कि आधे घंटे का कार्डियो पूरे दिन की शूटिंग के बाद होता था. सभी प्रकार के कार्बोहायड्रेट को बंद कर दिए गए थे। शिवुडू के चरित्र के लिए प्रोटीन पर ध्यान दिया गया । उनके भोजन में "एग व्हॉट्स, चिकन, नट, बादाम, मछली और सब्जियां शामिल थीं । वही बाहुबली के किरदार के लिए, उनके भोजन में पनीर और मटन के साथ भारी मात्रा में कार्बोहायड्रेट शामिल था। शाम को शारीरिक प्रशिक्षण में डेडलीफ्ट, स्क्वेट्स, बेंच प्रेस और अन्य कठोर अभ्यास शामिल थे। 20 दिन में एक बार ही बिरयानी की छूट थी।

Exclusive: ट्रोलिंग से परेशान दिशा पटानी इस बात से बहुत ही डरती हैं

रेड्डी के मुताबिक प्रभास के अनुशासन में कभी कोई कमी नहीं आई। कई बार तो वो आधी रात के बाद कसरत शुरू करते थे लेकिन कभी आलसी नहीं हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।