विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सारा के साथ competition को लेकर दिशा पटानी ने दिया ये जवाब

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 01:50 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:56 PM (IST)

हालांकि पिछले दिनों करण जौहर ने ये जरूर कहा था कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल की बात उनके दिमाग में है और इस पर काम चल रहा है।

Exclusive: सारा के साथ competition को लेकर दिशा पटानी ने दिया ये जवाब
Exclusive: सारा के साथ competition को लेकर दिशा पटानी ने दिया ये जवाब

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। पिछले कुछ समय से ये खबरें आ रही थीं कि फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के अगले भाग को लेकर दिशा पटानी और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बीच लीड रोल के लिए कड़ी टक्कर है लेकिन दिशा ने इस बात से साफ़ इनकार किया है।

मंगलवार को हुए कार्यक्रम में आई दिशा ने साफ़ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है। बता दें कि करण जौहर के प्रोडक्शन ने पुनीत मल्होत्रा स्टूडेंट ऑफ द ईयर का दूसरा भाग डायरेक्ट करने वाले हैं। ये ख़बरें रही हैं कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में लीड रोल में हो सकते हैं और दिशा या सारा में से किसी को हिरोइन चुना जा सकता है। इस बारे में जब दिशा पटानी से पूछा गया तो उन्होंने उत्तर दिया,"मैं भी इस तरह कि खबरें पढ़ रही हूं । मुझे इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। यह काफी अजीब है। कभी सारा अली खान कभी दिशा पटनी कभी पुनीत। मुझे पता ही नहीं क्या हो रहा है। मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं कहना है।"

सुनील ही नहीं शो का ये बड़ा कलाकार भी है कपिल से नाराज़ 

हालांकि पिछले दिनों करण जौहर ने ये जरूर कहा था कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल की बात उनके दिमाग में है और इस पर काम चल रहा है लेकिन उन्होंने इस बारे में स्टारकास्ट को लेकर कभी खुलासा नहीं किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।