Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लेटेस्ट टीजर में सुशांत के साथ दिखे धोनी

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2016 10:29 AM (IST)

    सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लेटेस्ट टीजर में सुशांत सिंह राजपूत के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर तो आप देख ही चुके हैं। अब एक टीजर रिलीज हुआ है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी खेल के मैदान में अपने बल्ले से शार्ट लगाते नजर आ रहे हैं।

    एक और मामले में फंसे कपिल शर्मा, हो सकती है 3 साल की जेल

    धोनी के एक शार्ट लगाते ही इस वीडियो में सुशांत भी बल्ले के साथ नजर आने लगते हैं। यह इमेज मॉर्फिंग जैसा कुछ लगता है लेकिन वीडियो में तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए दो शॉट्स को जोड़ा गया है। फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया अब देखना होगा कि सुशांत को धोनी के किरदार में बड़े पर्दे पर लोग कितना पसंद करते हैं।

    सनी लियोन ने टोरेंटो में किया कुछ ऐसा, सुनकर चौंक जाएंगे

    हालांकि फिल्म के लिए सुशांत ने जमकर मेहनत की है। 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में कियारा आडवाणी ने धोनी का पत्नी, जबकि दिशा पाटानी ने धोनी की कथित प्रेमिका का किरदार निभाया है।