विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नच बलिए' में पति के साथ नज़र आ सकती हैं मैरी कॉम!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 09:01 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2015 09:19 AM (IST)

डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के निर्माता इसके अगले सीजन को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के निर्माता इसके अगले सीजन को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शो के जजों से लेकर प्रतिभागियों तक के लिए बड़े सितारों से संपर्क किया जा रहा है।

क्या 'नच बलिए' को जज करेंगे अनुराग बसु?

अब सुनने में आया है कि निर्माताओं ने पांच बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन रही एम सी मैरी कॉम और उनके पति ओनलेर से संपर्क किया है और उन्हें प्रतिभागी बनने का ऑफर दिया है।

चैनल के एक सूत्र ने बताया, 'नच बलिए के लिए मैरी कॉम से संपर्क किया गया है। पिछले कुछ समय से बात चल रही है और हम मैरी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।'

'नच बलिए' के पिछले 6 सीजन में सिर्फ कलाकारों और संगीतकारों को ही लिया गया था लेकिन सातवें सीजन में अन्य क्षेत्रों की हस्तियों को लाकर इस सीजन को बड़ा बनाने की कोशिश जारी है।

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से भी संपर्क किया गया था। सलमान खान के रियलिटी शो में करीब आए उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना भी शो में प्रतिभागी जोड़ी के तौर पर नज़र आएंगे।

'नच बलिए' के लिए विनोद कांबली ने मांग ली बड़ी रकम!

जब एसएमएस के जरिए मैरी कॉम से इस ऑफर के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब मिला, 'फिलहाल कोई जानकारी नहीं।'

मैरी कॉम अब तक बॉक्सिंग रिंग में अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं। अगर वो इस डांस रियलिटी शो के लिए हां कर देती हैं तो उन्हें डांस फ्लोर पर देखना वाकई मजेदार होगा।

'नच बलिए' में नज़र आ सकते हैं महेश भट्ट और सोनी राजदान!