विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या 'नच बलिए' को जज करेंगे अनुराग बसु?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 05 Mar 2015 09:38 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 05 Mar 2015 09:50 AM (GMT+05:30)

सुनने में आया है कि डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के निर्माताओं ने शो को जज करने के लिए फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के निर्माताओं ने शो को जज करने के लिए फिल्म निर्देशक अनुराग बसु से संपर्क किया है। अगर अनुराग शो जज करने के लिए हां कह देते हैं तो वो साजिद खान की जगह ले लेंगे।

सोनम कपूर को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

सूत्रों के मुताबिक निर्माता शो को बड़ा बनाने के लिए फिल्म जगत के बड़े लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, 'इस सीजन में जज के तौर पर साजिद खान को बदला जाएगा और निर्माताओं ने शो को जज करने के लिए अनुराग बसु से संपर्क किया है।'

'नच बलिए' का सातवां सीजन इस साल मई में ऑन एयर हो सकता है। पिछले सीजन को निर्देशक साजिद खान, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने जज किया था। शिल्पा शेट्टी को भी रीप्लेस करने की खबरें आ रही हैं।

ये क्या! फवाद से प्यार करती हैं सोनम

अनुराग बसु इससे पहले एक्टिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' को जज कर चुके हैं और फिक्शन शो 'लव स्टोरी' बना चुके हैं।

अब उन्हें डांस रियलिटी शो को जज करते देखना वाकई दिलचस्प होगा।

इस हॉट एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ाना चाहते हैं नसीरुद्दीन!