Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनम कपूर को आज नहीं मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

    By Monika SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 05 Mar 2015 11:11 AM (IST)

    स्वाइन फ्लू के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस सोनम कपूर को आज अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। इससे पहले खबर आई थी कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वो घर पर आराम करेंगी। आज सोनम की छोटी बहन रिया कपूर का 28वां बर्थ डे

    मुंबई। स्वाइन फ्लू के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस सोनम कपूर को आज अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी। इससे पहले खबर आई थी कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वो घर पर आराम करेंगी। आज सोनम की छोटी बहन रिया कपूर का 28वां बर्थ डे है और माना जा रहा था कि सोनम के घर वापस आने के बाद आज उनके घर पर छोटी सी गैदरिंग होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'एनएच 10' को सेंसरबोर्ड ने दिया 'ए' सर्टिफिकेट

    सोनम की सेहत में पहले से सुधार है लेकिन फिलहाल वो अस्पताल में ही आराम करेंगी। खुद सोनम ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। मेरी सेहत में सुधार के लिए आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'

    सोनम ने आगे ट्वीट किया, 'बदकिस्मती से आज मुझे छुट्टी नहीं मिल रही है। आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया।'

    गुजरात में अपनी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू होने के चलते सोनम को वहां के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एच1एन1 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया।

    बाप रे! प्रियंका ने इसके लिए वसूले पूरे 15 करोड़