विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नच बलिए' में भी साथ होंगे करिश्मा-उपेन!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2015 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2015 10:20 AM (IST)

टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो में कपल बने उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना अब एक और रियलिटी शो में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो में कपल बने उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना अब एक और रियलिटी शो में साथ नज़र आएंगे। दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में अपने डांस का हुनर दिखाने जा रहे हैं।

ये क्या! उपेन से प्यार करते हैं सुशांत

'नच बलिए' का सातवां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसमें करिश्मा और उपेन प्रतियोगी बनेंगे।

करिश्मा इससे पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम' और 'बाल वीर' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। करिश्मा फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में अहम रोल में थी और जल्द ही सनी लियोन के साथ फिल्म 'टीना और लोलो' में नज़र आएंगी।

तलाक ले सकते हैं अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया!

दूसरी तरफ उपेन पटेल '36 चाइना टाउन', 'नमस्ते लंदन' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिव रोल कर चुके हैं। एक्टर आखिरी बार तमिल फिल्म 'आई' में नज़र आए थे।

करिश्मा और उपेन को एक बार फिर साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

अरबाज की अगली फिल्म में विराट-अनुष्का?