विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर मृत पाई गई एक्ट्रेस के शव को पुलिस ने किया बरामद

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 13 Nov 2016 11:07 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2016 11:34 AM (IST)

मलयाली फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रेखा मोहन का शव उनके फ्लैट से बरामद किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मलयालम भाषा की लोकप्रिय अभिनेत्री रेखा मोहन अपने घर में मृत पायी गई हैंं। उनके शव को पुलिस ने थ्रिसुर अपार्टमेंट से बरामद किया है। फिलहाल मामले में केस दर्ज होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए थ्रिसुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

ये खबर 'द कपिल शर्मा शो' के दर्शको को कर सकती है निराश

दरअसल रेखा के पति दुबई में रहते हैं। दो दिन से रेखा और उनके बीच कोई बात नहीं हुई। रेखा उनके ईमेल का भी जवाब नहीं दे रही थीं। ऐसे में उनके पति तो इस बात पर शक हुआ की आखिर माजरा क्या है। उन्होंने फौरन पुलिस को फोन कर इस मामले में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस रेखा के घर पहुंची और वहां से उनका शव बरामद किया।

नोट बंदी पर ऐश्वर्या ने लोगों को दिया ये संदेश

बता दें रेखा मलयाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें टीवी शो 'मयामा' और कई फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री उनके मौत की खबर से सन्न है। खैर फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की आखिर रेखा के मौत की वजह क्या है।