विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बार-बार देखो' की सक्सेस के लिए मेकर्स ने बनाई 'सैराट स्ट्रेटजी'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:20 PM (IST)

'बार-बार देखो' के फर्स्ट लुक के जस्ट बाद तेरा काला चश्मा गाने को लांच किया गया, जिसमें कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्मों के प्रमोशन के लिए आमतौर पर स्मार्ट स्ट्रेटजी बनाई जाती है, लेकिन 'बार-बार देखो' के मेकर्स ने कामयाबी के लिए बनाई है सैराट स्ट्रेटजी।

सूत्रों की मानें तो 'बार-बार देखो' के मेकर्स इस साल रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट के नक्शे कदम पर चलते नज़र आ रहे हैं। सैराट ने भी फिल्म के ट्रेलर से पहले गानों पर ज्यादा फोकस किया। गानों का ही टीजर और फर्स्ट लुक जारी करने के बाद गाना जारी किया, और फिर फिल्म का पूरा ट्रेलर। इससे सैराट को फायदा यह हुआ कि फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी रही, और ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बडी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। ठीक इसी तरह से 'बार-बार देखो' के मेकर्स ने फिल्म को लेयरवाइज खोला।

बॉबी देओल बने डीजे वाले बाबू, तो लोगों ने मांगे पैसे वापस

'बार-बार देखो' के फर्स्ट लुक के जस्ट बाद तेरा काला चश्मा गाने को लांच किया गया, जिसमें कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। उसके बाद फिल्म का राउंड टेबल डिस्कशन और अंतत: फिल्म का ट्रेलर। इससे मेकर्स को फायदा यह हुआ कि फिल्म के ट्रेलर ने जारी होने से पहले ही अपनी एक हाइप बना ली थी।

गोलमाल 4 में बागी गर्ल ने किया करीना और आलिया को रिप्लेस

9 सिंतबर को 'बार-बार देखो' रिलीज होगी। फिल्म को नित्या मेहरा ने डायरेक्ट किया है। धर्मा प्रोडक्शन और एक्सल इंटरटेंमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।