विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना करती रहीं इंतजार, रोहित शेट्टी ने बुलाया ही नहीं!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 06:47 PM (IST)

रोहित की बातों से तो यही लगता है, कि वो खुद ये मानकर बैठ गए, कि करीना प्रेग्नेंसी के कारण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संजय मिश्रा, मुंबई। करीना कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बातों में गोलमाल नहीं करतीं। सीधे और बेबाकी के साथ दिल की बात बोल देती हैं। फिर चाहे सामने उनके खास दोस्त रोहित शेट्टी ही क्यों ना हों।

काफी वक्त से खबरें आ रही थीं, कि प्रेग्नेंसी की वजह से करीना 'गोलमाल 4' में काम नहीं कर रही हैं। इसीलिए उनका नाम भी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कंसीडर नहीं किया। मगर, अब खुद करीना ने इस हकीकत से पर्दा उठाया है, कि असल में उन्हें रोहित ने एप्रोच ही नहीं किया था, फिल्म में काम करना तो दूर की बात है। हाल ही में एक इवेंट में पहुंची करीना ने कहा- ''जिसके पास मेरे लिए रोल होगा, वो मेरे पास काम लेकर ज़रूर आयेंगे। इसमें डरने या हिचकने वाली क्या बात है। अब मैं प्रेग्नेंट हूं या नहीं हूं, इसमें तो मुझे कुछ गलत नहीं लगता। और हाँ उनको मुझसे बात करने में क्यों डर लगना चाहिए , डरना तो रोहित से मुझे चाहिए।"

'ड्रामा क़्वीन' को लगा सदमा, राखी पहुंची अस्पताल

दरअसल, इससे पहले जब रोहित से गोलमाल 4 में करीना की गैरहाजिरी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था- “करीना प्रेग्नेंट है इसलिए मैं उन्हें फोन करके अपनी फिल्म 'गोलमाल-4' में काम करने के लिए नहीं कह सकता। ये बहुत अज़ीब लगेगा, लेकिन करीना के साथ 'गोलमाल-4' में एक गाना ज़रूर करूंगा।"

सुष्मिता सेन ने बताया, क्यों नहीं बन सकीं 'बीवी नंबर 1'

रोहित की बातों से तो यही लगता है, कि वो खुद ये मानकर बैठ गए, कि करीना प्रेग्नेंसी के कारण उनकी फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी, और उन्हें एप्रोच भी नहीं किया। अब करीना आइटम सांग के लिए राजी होती हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।