विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ड्रामा क़्वीन ' को लगा सदमा , राखी पहुंची अस्पताल

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 04:18 PM (IST)

राखी ने बताया है कि जब म्यूजिक रिलीज जैसा बड़ा इवेंट उनके बिना हो गया तब सदमा लगा। जब किसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी अजीबोगरीब हरकतों से सुर्ख़ियों में रहने वाली राखी सावंत को तगड़ा सदमा लगने के बाद उन्हें मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तीन दिनों के इलाज के बाद अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

राखी सावंत ने पिछले दिनों एक फिल्म में लीड रोल किया था जिसका नाम ''एक कहानी जूली की'' है। शूटिंग राखी अमरीका चली गई थी जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों ड्रेस पहन कर तहलका मचा दिया था। मुंबई वापस आने के बाद राखी को पता चला कि उस फिल्म का म्यूजिक बिना उनकी मौजूदगी के रिलीज कर दिया गया। बताते हैं कि प्रोड्यूसर चेतना शर्मा और डायरेक्टर अज़ीज़ ने म्यूजिक रिलीज की एक पार्टी रखी थी जिसके बारे में राखी को भनक तक नहीं लगने दी.

सुष्मिता सेन ने बताया क्यों नहीं बन सकी बीबी नं. 1

इस बात का राखी को गहरा सदमा लगा और वो घर पर बेहोश हो कर गिर पड़ी। आननफानन उनको जुहू के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और तीन दिनों बाद आज राखी को डिस्चार्ज मिला है। राखी ने बताया है कि जब म्यूजिक रिलीज जैसा बड़ा इवेंट उनके बिना हो गया और किसी को पता भी नहीं चला कि एक कहानी जूली की जैसी कोई फिल्म आ रही है तो कौन आएगा फिल्म देखने। राखी कहतीं है कि ये उनके लिए बहुत बड़ा झटका था जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं। वैसे इन सब के बीच अस्पताल में इलाज के दौरान भी राखी को फोटो खिंचवाना याद रहा , ये जरूर चर्चा का विषय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।