विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी के लिए अमेरिका में लाइव परफॉर्म करेंगे कैलाश खेर

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 23 Sep 2015 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2015 05:46 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका की सिलिकॉन वैली में अपने बैंड 'कैलासा' के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका की सिलिकॉन वैली में अपने बैंड 'कैलासा' के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में कैलाश खेर की ये परफॉर्मेंस 27 सितंबर को होगी। इस बात की जानकारी कैलाश खेर ने सोशल मीडिया पर दी है।

दंगल की शूटिंग में महावीर पहलवान को साथ रख रहे आमिर

कैलाश खेर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं पीएम मोदी के सामने सिलिकॉन वैली में परफॉर्म करने जा रहा हूं।'

एक दूसरे ट्वीट में कैलाश ने एक फोटो भी शेयर किया और इसमें लिखा, 'मेरे फेवरेट पीएम नरेंद्र मोदी से मेरी मुलाकात होने जा रही है। सिलिकॉन वैली में पीएमओ इंडिया, कैलाश का म्यूजिक और खूब पैशन एक साथ देखने को मिलेगा।'

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी आज सुबह आयरलैंड और अमेरिका की यात्रा के लिए रवाना हो गए। मोदी की ये विदेश यात्रा 23 से 28 सितंबर तक चलेगी। मोदी 27 सितंबर को अमेरिका में भारतीय समुदाय के साथ मुखातिक होंगे।

देखिए, रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' का ट्रेलर हुआ रिलीज