विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्‍टाग्राम पर जैकलीन के फॉलोअर्स हुए 10 लाख

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2015 02:06 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 03:17 PM (IST)

जैकलीन फर्नांडिस की फिल्‍में भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पा रही हैं, लेकिन उनके प्रशंसकों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीस की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पा रही हों, लेकिन उनके प्रशंसकों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती ही जा रही है। सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर फैन फॉलोअर्स के मामले में ताे उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर जैकलीन फर्नांडीस के फैन फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख तक पहुंच ग्ई है।

उम्र बताने से नहीं डरती बेबो

जैकलीन ने इंस्टरग्राम पर अपने फैन फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख तक पहुंचने पर खुशी भी जाहिर की है। साथ ही अपनी अलग-अलग अंदाज वाली एक साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

दरअसल, जैकलीन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर हर रोज अपने प्रशंसकों के साथ कुछ नई तस्वीरें साझा करती हैं और अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने की पूरी कोशिश करती हैं। तभी तो उनके फैन फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है। वैसे फिल्म 'किक' के बाद बॉलीवुड में उनकी मांग बढ़ गई है।

ऐसे मिला कल्कि को अपना खोया हुआ एटीएम कार्ड