विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर हॉलीवुड जाने की तैयारी में इरफान खान

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2015 07:37 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2015 08:39 AM (IST)

इरफान खान एक बार फिर हॉलीवुड जाने की तैयारी में हैं। इस बार उनकी तैयारी हॉलीवुड फिल्म 'इन्फेर्नो' को लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इरफान खान एक बार फिर हॉलीवुड जाने की तैयारी में हैं। इस बार उनकी तैयारी हॉलीवुड फिल्म 'इन्फेर्नो' को लेकर है। फिल्म का निर्देशन रॉन हॉवर्ड करेंगे। 'हैदर' स्टार इरफान इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स और फैलिसिटी जोन्स के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म डैन ब्राउन की किताब से प्रेरित है।

इस एक्ट्रेस की मां ने बिल चुकाने के लिए बेच दिया सामान!

इरफान ने कहा, 'इस ट्रिप के माध्यम से फिल्म में मेरा लुक तय होगा। मैं फिल्म में क्या पहनूंगा...कैसा दिखूंगा आदि।' उन्होंने कहा 'रॉन और मैंने इस मसले पर भी बात की है कि इस रोल के लिए कैसी तैयारियां चाहिए होंगी। किरदारों को लेकर भी बातें हुई हैं। हालांकि किरदार की राष्ट्रीयता महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन यह तय है कि कुछ ब्रिटिश प्रभाव तो होगा ही। जब मैं रोल के लिए किसी तरह के संदर्भ की तलाश में था तो रॉन ने ही मुझे कुछ लिंक्स भेजे। और तो और डैन भी कुछ मटीरियल खोजने में लगे हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि जब मैं वहां पहुंच जाऊंगा तो डैन से भी मुलाकात हो सकेगी।'

अरशद वारसी ने जर्नलिस्ट का उड़ाया मजाक!

इरफान इसके पहले कुछ और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। इनमें 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'लाइफ ऑफ पाइ' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' शामिल हैं।

ऋषि कपूर ने महिला पत्रकार को बोला इडियट, मचा बवाल