विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन पाक कलाकारों के प्रति नरम हुए निर्माता , 'ऐ दिल ...' और 'रईस ' के लिए शुरू हुई मुहीम

By ManojEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 07:49 PM (IST)

करण जौहर की फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' में फवाद खान और शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म ' रईस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माताओं की संस्था आल इंडिया मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ( इम्पा ) ने शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से पाकिस्तानी कलाकारो को लेकर बन चुकी फिल्मों को रिलीज होने देने की अपील की है।

पकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद देश में जिस तरह का गुस्सा फूटा था , ठीक वैसा ही गुस्सा बॉलीवुड में भी दिखा। पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 48 घंटे में पाक कलाकारों को देश छोड़ कर जाने को कहा और फिर इम्पा ने पाक आर्टिस्टों के साथ हालात सुधरने तक किसी तरह का काम नहीं करने का ऐलान किया। हालांकि इम्पा ने साफ किया है कि वो अब भी पाक कलाकारों के साथ काम न करने के अपने निर्णय पर कायम हैं लेकिन इस बीच एम् एन एस और शिव सेना से अपील की गई है कि पाक कलाकारों को लेकर पूरी हो चुकी फिल्मों की रिलीज में व्यवधान न डाला जाय। इस बारे में इम्पा और एम् एन एस की एक मीटिंग आज हो रही है और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिल कर भी इस बारे में बात करने का निर्णय किया गया है।

सैनिकों को लेकर हो रही बहसबाजी पर खौल उठा अक्षय कुमार का खून

दरअसल फिलहाल करण जौहर की फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' में फवाद खान और शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म ' रईस ' में माहिरा खान काम कर रही है और राजनितिक दलों ने पाकिस्तानी कलाकारों वाली इन फिल्मों को रिलीज नहीं होने देने के धमकी दी है।