विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैनिकों को लेकर हो रही बहसबाजी पर खौल उठा अक्षय कुमार का खून

By ManojEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 06:24 PM (IST)

अक्षय ने गुस्से भरे अंदाज में बारामूला में शहीद हुए जवान नितिन यादव और उड़ी में शहीद हुए जवानों का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सामाजिक मुद्दों से लेकर सामरिक महत्त्व की बातों को बड़ी ही बेबाकी से कहने वाले अक्षय कुमार आज बहुत गुस्से में है। उन्हें इस बात का बुरा लगा है कि एक तरफ सीमा पर सैनिक देश के लिए जान पर लड़ रहे हैं और लोग फालतू की बहस में फंसे हुए हुए है।

अक्षय कुमार इन दिनों मनाली में है अपनी फिल्म ' जॉली एलएलबी -2 ' की लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के लिए। लेकिन सीमा पर हो रही गतिविधियों और उनको लेकर देश भर में चल रही तमाम तरह की बहस से वो बिल्कुल भी अंजान नहीं है। अब से कुछ देर पहले उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट डाला है। लिखा है बहुत दिनों से उनके मन में एक बात चल रही थी जो वो सबसे कहना चाहते हैं लेकिन उनका इरादा किसी को आहात करने का नहीं है। अक्षय ने अपने इस एक मिनिट 19 सेकेण्ड के वीडियो पोस्ट में कहा है कि आज वो एक आर्मी मैन के बेटे की हैसियत से बात कर रहे हैं। वो कुछ दिनों मीडिया में ये देख रहे हैं कि अपने ही लोग अपनों से ही बहस कर रहे हैं। कोई सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांग रहा आई कोई आर्टिस्टों को बैन करने की बात कर रहा है।

Exclusive: रितिक को है कंगना के सवालों से डर, मीडिया से भाग रहे हैं दूर

अक्षय ने गुस्से भरे अंदाज में बारामूला में शहीद हुए जवान नितिन यादव और उड़ी में शहीद हुए जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन शहीद जवानों की फैमिली को इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि कोई फिल्म रिलीज हो रही है या नहीं या किसी कलाकार को कहां बैन किया जा रहा है। उन परिवारों को अपने भविष्य की चिंता है और हमें उनके वर्तमान और भविष्य दोनों की। अक्षय ने ये भी कहा कि आज सैनिक है तो हम और आप हैं।