विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: रितिक को है कंगना से जुड़े सवालों का डर, मीडिया से भाग रहे हैं दूर

By ManojEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 05:43 PM (IST)

ये पहला मौक़ा नहीं है। इससे पहले भी एक ब्रांड के इंडोर्समेंट पर पहुंचे रितिक मीडिया को चकमा देकर पीछे के रास्ते से निकल गए थे।

News Article Hero Image

संजय मिश्रा, मुम्बई। चाहे इसे कंगना रनौत से जुडी कॉन्ट्रोवर्सी कह लीजिये या ' मोहंजो-दारो ' की असफलता। रितिक रोशन इन दिनों लोगों से बात करने से कतरा रहे हैं। और अब तो वो किसी ख़ास समारोह में जाने के लिए मीडिया को ना बुलाने की शर्त भी रखने लगे हैं।

आजकल फिल्म ' काबिल ' की शूटिंग में व्यस्त रितिक हाल ही में एक ब्रांड इंडोर्समेंट के लॉन्च पर पहुंचे थे। आने से पहले ही शर्त रख दी थी कि इस इवेंट में कोई भी मीडिया वाला नहीं आएगा। खबर है कि जब जब ब्रांड वालों ने रितिक को अपने ब्रांड से एसोसिएट किया था तब उन्होंने किसी तरह की कोई शर्त नहीं रखी थी लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले रितिक ने आयोजकों और ब्रांड वालों को साफ़-साफ़ कह दिया कि वो लॉन्चिंग के लिए तभी आएंगे जब वहां कोई भी मीडिया वाला ना हो क्योंकि उन्हें किसी भी तरह के सवालों के जवाब नहीं देने हैं। इस बात पर आयोजकों के सामने दूसरा कोई रास्ता नहीं था और आखिरकार उन्होंने रितिक की शर्त मान कर ठीक वैसा ही किया। रितिक आये। झूमे-नाचे- गाये। सेल्फी भी खिंचवाई और खुश थे कि उन्हें कम से कम कंगना से जुड़े सवालों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

रितिक रोशन की वजह से वरुण धवन ने की इस फिल्म से तौबा

ये पहला मौक़ा नहीं है। इससे पहले भी एक ब्रांड के इंडोर्समेंट पर पहुंचे रितिक मीडिया को चकमा देकर पीछे के रास्ते से निकल गए थे। तब ये कहा जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर 'मोहंजो-दारो ' का बुरा हाल होने के कारण रितिक सामना नहीं कर पा रहे हैं। वैसे भी रितिक -कंगना की 'सिली-एक्स' कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। आजकल रितिक के पापा राकेश रोशन के कमेंट पर भी कंगना पलटवार करने लगी है।