बप्पा के आशीर्वाद के साथ रितिक रोशन ने किया 'कृष 4' का एलान
'कृष 4' इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। बच्चों के बीच बेहद हिट ये बॉलीवुड की पहली सुपर हीरो फ्रेंचाइजी है। इसकी शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी, ...और पढ़ें

मुंबई। अपनी फिल्मों की एनाउंसमेंट के लिए एक्टर्स आजकर नए-नए तरीके आजमाते हैं, लेकिन रितिक रोशन ने 'कृष 4' का एलान करने के लिए जो तरीका खोजा है, वो एकदम निराला है।
रितिक के डैड राकेश रोशन आजकल कृष की स्क्रिप्टिंग में बिजी हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी, कि इसमें उनकी मदद रितिक के बेटे रेहान और रिदान कर रहे हैं। अब रितिक ने भी 'कृष 4' की घोषणा कर दी है, मगर इसमें उनकी मदद कर रहे हैं खुद गणपति बप्पा। रितिक ने सोशल मीडिया में गणपति की एक बड़ी सी प्रतिमा का फोटो शेयर किया है, जिसमें बप्पा 'कृष 4' का कॉस्ट्यूम पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर रितिक ने केप्शन लिखा है- ''कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद। उम्मीद है सभी उत्सव का मजा ले रहे होंगे।''
बॉलीवुड में हर्षवर्धन कपूर की ग्रैंड लांचिंग, आशीर्वाद देने व्हीलचेयर पर पहुंची दादी
'कृष 4' इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। बच्चों के बीच बेहद हिट ये बॉलीवुड की पहली सुपर हीरो फ्रेंचाइजी है। इसकी शुरुआत 'कोई मिल गया' से हुई थी, जिसमें रितिक ने एक ऐसे युवक का रोल निभाया था, जो मंदबुद्धि है, लेकिन एक एलियन से सुपर पॉवर्स मिलने के बाद वो तीक्ष्ण बुद्धि हो जाता है।Ganpati blessings for KRRISH4 :)) hope everyone is enjoying the festivities. Love to all. pic.twitter.com/g2g8K489AO
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 14, 2016
कृष इसी युवक का बेटा है, जिसमें आनुवांशिक रूप से सुपर पॉवर्स आ जाती हैं, और इसके साथ सुपर हीरो कृष की शुरुआत होती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।