विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनीकांत ने बदलवा ही दिया फिल्म का नाम

By SumanEdited By:
Published: Wed, 15 Oct 2014 03:12 PM (IST)

डायरेक्‍टर फैजल सैफ को अपनी फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' का टाइटल बदलकर 'मैं हूं रजनी' रखना पड़ा।

News Article Hero Image

मुंबई। डायरेक्‍टर फैजल सैफ ने अपनी फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' का टाइटल बदलकर 'मैं हूं रजनी' रख दिया है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को टाइटल में अपने नाम का उपयोग करने पर आपत्ति थी। फिल्ममेकर का कहना है कि उन्हें यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि निर्माताओं का पैसा अटका पड़ा है।

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म टाइटल को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि फिल्म का टाइटल और कंटेंट उन्हें बदनाम कर सकते हैं और इससे उनके प्रशंसकों को निराशा होगी।

फैजल सैफ ने कहा 'मेरे निर्माता चेन्नई गए और उन्होंने रजनीकांत सर की टीम के वकीलों और अन्य मेहमानों को फिल्म दिखाई और इसमें उन्हें लगा कि सुपरस्टार के साथ मेरी फिल्म का कोई संबंध नहीं हैं।'

पहले फिल्ममेकर ने फिल्म का टाइटल बदलने से मना कर दिया था।

वे कहते हैं 'मेरे पास टाइटल बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं और मैं नहीं चाहता कि इसके कारण निर्माताओं को नुकसान हो। साथ ही मैं यह भी नहीं चाहूंगा कि रजनी सर को दुख हो क्योंकि मैं उनका क्रेजी फैन हूं। इसलिए मैंने यह फैसला लिया।'

17 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में आदित्य मेनन और कविता राधेश्याम हैं।

पढ़ेंः रजनीकांत ने खुद पर बन रही फिल्म पर हाई कोर्ट से लगवाई रोक

पढ़ेंः इतनी लंबी फिल्म है हैप्पी न्यू ईयर!