यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रजनीकांत ने खुद पर बन रही फिल्म पर हाई कोर्ट से लगवाई रोक
सुपरस्टार रजनीकांत ने हिंदी फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। खास बात यह है

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ने हिंदी फिल्म 'मैं हूं रजनीकांत' पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। खास बात यह है कि यह फिल्म रजनीकांत पर ही बन रही है, लेकिन रजनीकांत को लगता है कि इस फिल्म में शायद उन्हें नीचा दिखाया जाएगा।
अपनी याचिका में रजनीकांत ने कहा है कि उन्होंने अपने नाम का इस्तेमाल कभी किसी फिल्म या प्रोडक्ट के प्रचार में नहीं किया। इससे उनके फैंस गुमराह हो सकते हैं। हाई कोर्ट ने रजनीकांत को अंतरिम राहत देते हुए फिलहाल इस फिल्म पर रोक लगा दी है।
याचिका में कहा गया है कि रजनीकांत की एक्टिंग, स्टाइल और सबसे अलग पर्सनैलिटी के लोग दीवाने हैं। यह लोकप्रियता उन्होंने फिल्मों में अपने खास अंदाज की डायलॉग डिलीवरी, जबरदस्त स्टंट और लार्जर दैन लाइफ किरदार निभाकर हासिल की है।
