Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    एकता कपूर ने हाथ में लिपस्टिक लेकर मर्दों के लिए बोल दी ऐसी बात

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Thu, 29 Jun 2017 04:21 PM (IST)

    फ़िल्म के प्रमोशन में अब सीबीएफ़सी विरोध प्रमुख हो गया है, क्योंकि मेकर्स कह रहे हैं- The Film They Did Not Want You To See.

    एकता कपूर ने हाथ में लिपस्टिक लेकर मर्दों के लिए बोल दी ऐसी बात

    मुंबई। प्रकाश झा की महिला प्रधान फ़िल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्क़ा' को शो-बिज़ क्वीन एकता कपूर का साथ मिल गया है। एकता फ़िल्म को डिस्ट्रिब्यूट कर रही हैं। हाल ही में फ़िल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया गया, जिसमें एकता ने मर्दों को लेकर एक दिलचस्प बात कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लिपस्टिक अंडर माय बुर्क़ा' को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है। इस वुमन ओरिएंटेड फ़िल्म को कई फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में जमकर सराहा गया था, मगर अपने ही देश में इसकी रिलीज़ ख़तरे में पड़ गयी थी।सीबीएफ़सी यानि सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को सर्टिफाई करने से महज़ इसलिए इंकार कर दिया था, क्योंकि फ़िल्म की कहानी महिलाओं के नज़रिए से कही गयी है और इसी कहने-सुनने में कुछ बोल्ड सींस भी फ़िल्म का हिस्सा बने हैं। बोर्ड को लगा कि ये सींस एक ख़ास समुदाय की महिलाओं को नागवार गुज़र सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये सात जोड़ियां ऐसी टूटीं कि पर्दे पर फिर कभी ना मिल सकीं

    इसके बाद प्रकाश झा ने 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्क़ा' को पर्दे पर लाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आख़िरकार फ़िल्म सर्टिफिकेशन एपेलेट ट्रिब्यूनल ने इसे सर्टिफाई करने के निर्देश सेंसर बोर्ड को दिये। सर्टिफिकेशन की जंग जीतने के बाद फ़िल्म का नया पोस्टर और ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस इवेंट में एकता कपूर शामिल हुईं। 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की बाढ़ में खोई पत्नी को 19 महीनों बाद खोज निकाला, पर्दे पर आएगी कहानी

    बातचीत के दौरान एकता ने फ़ीमेल एक्ट्रेसेज़ की बॉर्ड्रोब मैलफंक्शन वाली ख़बरों पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया को पुरुषों के मैलफंक्शन पर भी ख़बरें बनानी चाहिए, ''हम महिलाओं की इतनी सारी तस्वीरें देखते हैं, एक्ट्रेस, जिसका शोल्डर दिख रहा है। मैलफंक्शन होते ही वो हर जगह छा जाता है। कितने सारे मैलफंक्शन होते रहे हैं। मर्दों के भी मैलफंक्शन होते हैं, मगर उसे कोई कवर नहीं करता।'' 

    यह भी पढ़ें: 100 करोड़ तक पहुंचने में ट्यूबलाइट को लगे 6 दिन, सलमान ने दी हैं इससे भी सुस्त फ़िल्में

    बहरहाल, 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्क़ा' 21 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। फ़िल्म के नये ट्रेलर में आपने ग़ौर किया होगा, शुरुआत उन्हीं न्यूज़ क्लिपिंग से होती है, जिनमें सीबीएफ़सी से लड़ाई की ख़बरें आयी थीं। फ़िल्म के प्रमोशन में अब सीबीएफ़सी विरोध प्रमुख हो गया है, क्योंकि मेकर्स कह रहे हैं- The Film They Did Not Want You To See. यहां They का मतलब सीबीएफ़सी है।