Move to Jagran APP

बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां ऐसी टूटीं कि पर्दे पर भी फिर कभी मिल ना सकीं

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया। मगर, 2011 में अचानक दोनों अलग हो गये।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:34 PM (IST)
बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां ऐसी टूटीं कि पर्दे पर भी फिर कभी मिल ना सकीं
बॉलीवुड की ये 7 जोड़ियां ऐसी टूटीं कि पर्दे पर भी फिर कभी मिल ना सकीं

मुंबई। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी केमिस्ट्री से बड़े पर्दे को सिज़ल किया है, मगर रियल लाइफ़ में रिश्ता टूटने के बाद इन लवर्स की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी टूट गयी और फिर इन्हें एक साथ देखने की तमन्ना कभी पूरी नहीं हुई। भविष्य में भी इसकी संभावना कम ही है।

loksabha election banner

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया। मगर, 2011 में अचानक दोनों अलग हो गये। इनका ब्रेकअप इंडस्ट्री और फैंस, दोनों के लिए शॉकिंग था। दोनों 2007 की फ़िल्म धन धनाधन गोल में आख़िरी बार पर्दे पर साथ आये थे। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ की बैक में है कुछ बात, देखिए ध्यान से

नब्बे के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने कई फ़िल्मों में काम किया। दोनों के बीच रिलेशनशिप टॉक ऑफ़ द टाउन रही। मगर, ट्विंकल खन्ना से शादी के अक्षय और रवीना के रोमांस का द एंड हो गया। दोनों को 1998 की फ़िल्म क़ीमत में साथ देखा गया। 

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ तक पहुंचने में ट्यूबलाइट को लगे 6 दिन, सलमान ने दी हैं इससे भी सुस्त फ़िल्में

 

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ आने के चांसेज़ भी काफ़ी कम हैं। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत अक्षय के साथ अंदाज़ से की थी। इसके बाद कुछ और फ़िल्मों में दोनों साथ आये, मगर अक्षय और प्रियंका की ऑन एंड ऑफ़ स्क्रीन केमिस्ट्री, अक्षय की फ़ैमिली लाइफ़ के लिए ख़तरा बन गयी, लिहाज़ा अक्षय ने प्रियंका से रील और रियल लाइफ़ में दूरी बना ली। दोनों की आख़िरी फ़िल्म 2005 में आयी वक़्त- द रेस अगेंस्ट टाइम है।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़ की अगली फ़िल्म से शशि कपूर का होगा ये ख़ास कनेक्शन

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता सगाई तक पहुंच गया था। मगर, किन्हीं कारणों से शादी तक नहीं पहुंच सका। अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूटने का असर कपूर और बच्चन फ़ैमिली के रिश्तों पर भी पड़ा। अभिषेक ने करिश्मा की बहन करीना कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, मगर करिश्मा के साथ उन्हें काम करने का ज़्यादा मौक़ा नहीं मिला। कपूर और बच्चन फ़ैमिलीज़ के बीच अब सब ठीक है, मगर करिश्मा और अभिषेक शायद ही साथ आयें।

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ़ समेत ये 5 एक्ट्रेसेज़ पब्लिक में हुईं मॉलेस्ट

सलमान ख़ान और ऐश्वर्या राय के बीच प्रेम कहानी में तमाम उतार-चढ़ाव हैं। दोनों के बीच ब्रेकअप भी ख़राब ढंग से हुआ था, जिसने इनके फिर साथ आने की संभावनाओं को बिल्कुल ख़त्म कर दिया है। अमिताभ और अभिषेक के साथ सलमान के रिश्ते सामान्य हो गये हैं, मगर ऐश उनसे अब भी दूर रहती हैं। सलमान और ऐश की आख़िरी फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम है। हालांकि 2002 में आयी हम तुम्हारे हैं सनम में ऐश ने सलमान के साथ केमियो किया था। 

यह भी पढ़ें: बाहुबली की देवसेना समेत इन 5 ब्यूटीज़ की वापसी का बॉलीवुड को है इंतज़ार

सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय की बाहों में पनाह ली। ऐश को लेकर सलमान और विवेक के बीच छिड़ी जंग काफ़ी सुर्खियों में रही। जंग तो ख़त्म हो गयी थी, मगर इसके साइड इफ़ेक्ट्स आज भी सलमान और विवेक के रिश्तों पर देखे जा सकते हैं। ऐश से भी विवेक का रिश्ता लंबा नहीं चला। दोनों 2004 की फ़िल्म क्यूं हो गया ना में साथ आये थे, मगर अब इनके साथ आने की संभावना भी ख़त्म-सी है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद जब साथ आये रियल लाइफ़ लवर्स, देखें तस्वीरें

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी रील से रियल लाइफ़ तक हिट रही। ये बॉलीवुड की सबसे रहस्यमयी प्रेम कहानियों में शामिल है। इनके अजब प्यार का सिलसिला उस वक़्त टूटा, जब ये ख़बरें बिग बी की पर्सनल लाइफ़ को प्रभावित करने लगीं। फ़ैमिली को बचाने के लिए बिग बी ने रेखा के साथ अफ़ेयर पर पूर्ण विराम लगा दिया और इसी के साथ दोनों के पर्दे पर साथ आने की संभावनाओं पर भी फुल स्टॉप लग गया। यश चोपड़ा की 1981 की फ़िल्म सिलसिला के बाद दोनों साथ नहीं आये।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त ही नहीं, ये एक्टर भी दिखा चुके हैं पर्दे पर जवान बच्चों के पिता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.