विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'RA. One' ने पूरे किए 5 साल, जानिए कब आ रही है 'RA. One 2'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 12:10 PM (IST)

अनुभव बताते हैं कि इस फ़िल्म की रिलीज़ के वक़्त लोगों ने इसको लेकर काफी नकारात्मक बातें भी की थीं, लेकिन इससे जुड़े किसी शख़्स को लॉस नहीं हुआ।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा मुंबई। शाह रूख़ ख़ान की पहली सुपर हीरो फ़िल्म 'रा. वन' की रिलीज़ को आज (26 अक्टूबर) पांच साल कंप्लीट हो गए हैं। फ़िल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और शाह रूख़ इसके सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं।

रा. वन की कहानी और कामयाबी पर बहस की जा सकती है, लेकिन इसका तकनीकी पहलू बॉलीवुड के लिए मिसाल है। फ़िल्म में इस्तेमाल की गई वीएफएक्स तकनीक को काफी सराहना मिली थी। यही नहीं फ़िल्म को वीएफएक्स श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। निर्देशक अनुभव सिन्हा फ़िल्म से जुड़ी अपनी यादों को शेयर करते हुए कहते हैं कि यह फ़िल्म बच्चों को बेहद पसंद आयी थी और आज भी बच्चे मुझे रा.वन बनाने वाले अंकल कहकर बुलाते हैं। हालांकि बच्चों की मम्मियों को थोड़ी अजीब लगी थी, क्योंकि उन्हें गेम-वेम की बातें समझ नहीं आयी थीं।

मंसूर ख़ान के एक ई-मेल ने बदल दी आमिर ख़ान की ज़िंदगी

रा. वन ने यूं तो क़रीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन इसकी कमर्शियल सक्सेस पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। अनुभव बताते हैं कि इस फ़िल्म की रिलीज़ के वक़्त लोगों ने इसको लेकर काफी नकारात्मक बातें भी की थीं, लेकिन मैं आॅन रिकॉर्ड बताना चाहूंगा कि मुझे फ़िल्म के स्टूडियो-प्रोड्यूसर किशोर लूला ने रिलीज़ के कुछ दिनों बाद बताया था कि किसी को लॉस नहीं हुआ। ना शाह रूख़ और ना ही स्टूडियो को। मगर फिर ना जाने क्यों लोगों ने रा.वन को कामयाब फ़िल्म की श्रेणी में नहीं रखा था।

डरती रहीं प्राची देसाई, कहीं खुल ना जाए ड्रेस और फिर...

अनुभव बताते हैं कि उनके लिए रा.वन हमेशा स्पेशल फ़िल्म रहेगी और उन्हें इस बात से ख़ुशी मिलती है कि शाह रूख़ ख़ान भी इसे अपनी स्पेशल फिल्म मानते हैं। अनुभव ने फ़िल्म के सीक्वल की प्लानिंग भी जागरण डॉट कॉम के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि हम दोनों प्लानिंग करते रहते हैं और शाह रूख़ की बहुत इच्छा है कि रा.वन 2 बने, लेकिन अभी इस बारे में पक्के तौर कुछ कहना सही नहीं होगा। हम हड़बड़ी में फ़िल्म नहीं बनायेंगे। हम तैयारी के साथ आयेंगे।

हनीमून के बाद शुरू हुए बिपाशा-करण के झगड़े की ये है ख़ास वजह

अनुभव ने कहा कि शाह रूख़ जब किसी फ़िल्म का हिस्सा बनते हैं तो वह बहुत बड़ी फ़िल्म बन जाती है। इ तो हम इस पर इत्मिनान से काम करेंगे। उससे पहले मैं अपनी कम बजट वाली कुछ और फ़िल्में बनाना चाहता हूं।इसके बाद हम रा.वन के दूसरे भाग पर काम करेंगे।

रंगून की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत को खुले में करने पड़े ये काम

रा. वन में शाह रूख़ ने डबल रोल निभाया था, जिनमें एक साइंटिस्ट और दूसरा जी. वन नाम के गेम करेक्टर का था, जबकि फ़िल्म में करीना कपूर फ़ीमेल लीड रोल में नज़र आई थीं। फ़िल्म के छम्मक-छल्लो गाने को एकॉन ने आवाज़ दी थी, जो काफी मशहूर रहा था। अर्जुन रामपाल विलेन रा. वन के किरदार में थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।