Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नहीं सुधरे कॉमेडियन तन्‍मय भट्ट, अब उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक!

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2016 01:14 PM (IST)

    एआईबी के तन्‍मय भट्ट ने इस बार बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का मजाक बनाया है। प्रियंका ने भी उन्‍हें करारा जवाब दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि कॉमेडियन तन्मय भट्ट आदत से मजबूर हैं और चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। वह आए दिन सेलेब्रिटीज का मजाक उड़ाते रहते हैं। इस बार उनके निशाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। तन्मय ने प्रियंका के खिलाफ ऐसा ट्वीट किया, जिस पर उनके फैन्स भड़क गए हैं। हालांकि प्रियंका ने भी तन्मय को करारा जवाब दे दिया है।

    अभी कुछ ही समय पहले की बात है, जब एआईबी ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें तन्मय गायिका लता मंगेशकर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। इस पर काफी बवाल हुआ था। बॉलीवुड के काफी लोगों ने तन्मय की खुले शब्दों में निंदा की थी। लेकिन लगता है कि इस विवाद से तन्मय ने कोई सबक नहीं लिया। इसलिए फिर अपना वही लोगों का मजाक उड़ाने का काम शुरू कर दिया है।

    अमिताभ बच्चन का बेटा होने के बावजूद इतना बुरा वक्त झेल चुके अभिषेक

    इस बार तन्मय ने प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाया है, जो इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धूम मचा रही हैं। तन्मय ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा...

    प्रियंका ने जब तन्मय का ट्वीट देखा, तो उनसे भी शायद रहा नहीं गया और उन्होंने करारा जवाब दिया। वैसे भी प्रियंका इन मामलों में पीछे नहीं रहती हैं। जहां अपनी बात रखनी होती है, वो खुलकर बोलती हैं, फिर चाहे विषय कोई भी हो। प्रियंका ने तन्मय को जवाब देते हुए ट्वीट किया...

    वैसे प्रियंका ने इसे एक मजाक के रूप में ही लिखा। प्रियंका ने इसके बाद ट्वीट कर कहा कि देखिए, ये एक मजाक था। मेरे और उनके बीच। कॉमेडी मनोरंजन करने का सबसे बेहतर जरिया है।

    देखिए, कितने बदल गए हैं बॉलीवुड सितारों के चेहरे

    हालांकि प्रियंका के फैन्स ने इसे मजाक के रूप में नहीं लिखा। कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर तन्मय को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो अभद्र भाषा का भी तन्मय के खिलाफ इस्तेमाल किया। इसके बाद तन्मय ने प्रियंका के फैन्स को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि पीसी के फैन्स, क्यों मुझपर चढ़ रहे हो। यह उनके सम्मान में था। आप लोगों को क्या हो गया है, समझ नहीं आ रहा?