Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Exclusive: राजू श्रीवास्तव ने खोला राज, जॉनी लीवर के साथ करते थे ये कारनामे

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 13 Sep 2017 07:07 PM (IST)

    राजू लाफ्टर चैलेंज के नए सीजन द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नज़र आने वाले हैं। ...और पढ़ें

    Exclusive: राजू श्रीवास्तव ने खोला राज, जॉनी लीवर के साथ करते थे ये कारनामे

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कॉमेडी के सुपरस्टार राजू श्रीवास्तव ने लंबे समय तक कॉमेडी की दुनिया में राज किया है।खास बात यह थी कि उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक भाषाओं को लोकप्रिय बनाने में उनका अहम योगदान रहा। राजू आज एक बड़ा नाम हैं। पर्दे पर वह अभी जितनी भी मस्ती करते नज़र आते हैं। राजू श्रीवास्तव मिड डे के ऑफिस में आये तो उन्होंने अपनी बातचीत में स्वीकारा कि परदे के पीछे भी उनके कई कारामात करते नज़र आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासतौर से अपने शुरुआती दौर में उन्होंने खूब शैतानियां की हैं और इसमें उनका साथ देने वालों में से थे, मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर। जी हां, राजू ने जॉनी से जुड़े कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया है कि कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होगी कि फिल्मों में अभिनय करने से पहले जॉनी लीवर ने स्टैंड अप कॉमेडी की शुरुआत की थी। वह कई जगहों पर पहले स्टैंड अप कॉमेडी ही करते थे। बाद में उन्हें सुनील दत्त ने कहीं देखा था तो उन्हें सलाह दी थी कि वह फिल्मों में जाएं। राजू जॉनी लीवर के साथ ही उनके ग्रुप में शामिल थे और उनके साथ स्टैंड अप कॉमेडी किया करते थे। जब दोनों साथ होते थे तो खूब मस्ती भी होती थी। मस्ती ये होती थी कि दोनों गेट क्रैश खूब करते थे। मुंबई के धारावी के एक विवाह हॉल में हमेशा ही शादियां होती थीं और वहां वह खूब गेट क्रेश करते थे। राजू बताते हैं कि वहां के वॉचमैन से वह सेटिंग करते थे और वही उन्हें शादियों की जानकारी देता था। फिर ये लोग साथ में जाते थे। लेकिन वेजिटेरियन के लिए नहीं नॉन वेजिटेरियन खाने के लिए अधिक जाना पसंद करते थे।

    यह भी पढ़ेें: फराह ख़ान के साथ मौजूद हैं एक मशहूर अभिनेत्री, आपने पहचाना क्या

    राजू ने पॉपुलर किरदार गजोधर के बारे में भी यह राज खोला कि दरअसल, उन्होंने अपने बचपन में जिनसे अपने बाल कटवाते थे, वह उन्हें काफी मजेदार लगते थे। इसलिए उन्होंने इन्हें ही अपने किरदार के रूप में चुन लिया था। बता दें कि जल्द ही राजू लाफ्टर चैलेंज के नए सीजन द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नज़र आने वाले हैं।