Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फराह ख़ान के साथ दिख रही हैं एक मशहूर अभिनेत्री, आपने पहचाना क्या

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 13 Sep 2017 08:03 PM (IST)

    रवीना टंडन की इस साल मातृ और शब फिल्में रिलीज़ हुई हैं।

    फराह ख़ान के साथ दिख रही हैं एक मशहूर अभिनेत्री, आपने पहचाना क्या

    मुंबई। फराह ख़ान का नया टीवी शो लिप सिंग बैटल जल्द स्टारप्लस पर शुरू होने वाला है। इसकी शूटिंग चल रही है।खास बात यह कि शूटिंग के मौके पर इस शो पर एेसे गेटअप में पहुंची कि उनको पहचानना इतना आसान नहीं था। आप भी देखिए और पहचानिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में इस शो के सेट पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची थीं। खास बात यह थी कि उन्होंने एक्टर अनिल कपूर जैसे गेटअप अपनाया था। इसको लेकर एक तस्वीर भी फराह ख़ान ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। इस फोटो में रवीना टंडन का यह नया अवतार देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस लुक में वो बिल्कुल अनिल कपूर की कॉपी लग रही हैं। आपको बता दें कि, रवीना ने इस खास मौके के लिए फिल्म राम-लखन वाले अनिल कपूर का लुक अपनाया है। साथ ही शो में उन्होंने अनिल के सुपरहिट गीतों पर परफॉर्म भी किया।

    यह भी पढ़ें: Box Office:हिट हो गई शुभ मंगल, पांच दिन में पोस्टर बॉयज़ को दस करोड़ भी नहीं

    बताते चलें कि, रवीना टंडन की इस साल मातृ और शब फिल्में रिलीज़ हुई हैं। अब वो इस शो में जल्द दिखाई देंगी वो भी अलग और नए अंदाज़ में।