विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी ओम जी का घर में उत्पात, कहा- 'रोहन का डीएनए ख़राब!'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 26 Nov 2016 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2016 02:19 PM (IST)

राहुल देव से भी स्वामी ओम जी की नोकझोंक हुई। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड का वार में सलमान ख़ान स्वामी की जमकर क्लास लेने वाले हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस के घर में स्वामी ओम जी का असली करेक्टर धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। शुक्रवार के एपिसोड में स्वामी जी ने ना सिर्फ़ घर वालों की नाक में दम किया, बल्कि बिग बॉस के आदेशों का भी उल्लंघन किया, जिसके लिए उन्हें दो बार चेतावनी भी दी गई।

शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस ने कैप्टन रोहन मेहरा से ऐसे चार घर वालों के नाम पूछे थे, जिन्होंने गोल्ड माइन टास्क में सबसे ख़राब परफ़ॉर्म किया था। रोहन ने स्वामी जी, नितिभा, मोनालिसा और लोपामुद्रा के नाम दिए। इसके बाद बिग बॉस ने इन चारों को रोहन की कठपुतली बना दिया और सज़ा मुकर्रर करने को कहा। रोहन ने सबसे पहले स्वामी ओम जी को एक प्लेट बटर खाने की सज़ा दी, जिस पर ओम जी ने रोहन को जमकर खरीखोटी सुनाई। ओम जी ने यहां तक कह दिया कि रोहन का डीएनए ख़राब है, जिसका घर वालों ने विरोध किया। स्वामी जी की चुभने वाली बातों से तंग आए रोहन ने दूसरा सज़ा भी स्वामी को ही दी, जिसके तहत उन्हें बिग बॉस के अगले आदेश तक स्ट्रेचर पर बैठा रहना था। इस सज़ा को स्वामी ओम जी ने ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार तो कर लिया, मगर रोहन के पीछे पड़ गए।

बिग बॉस के घर में बंद स्वामी ओम जी के ख़िलाफ़ ग़ैरजमानती वारंट

स्वामी जी को बाथरूम जाना था। मनवीर उन्हें ले जाने के लिए तैयार थे, लेकिन स्वामी जी ने ज़िद पकड़ ली कि वो रोहन से ही स्ट्रेचर में धक्का लगवाएंगे क्योंकि बिग बॉस ने रोहन को उनका नौकर बनाया है। स्वामी ओम जी को हंगामा करते देख घर वालों ने तय कर लिया, कि उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। इसके बाद भी रोहन और स्वामी ओम जी के बीच तीखी झड़प हुई।

मोनालिसा पर भड़कीं मनु की लिव-इन पार्टनर, इस हद तक करती हैं नफ़रत

तैश में आए स्वामी जी कई बार स्ट्रेचर से उतर गए, जो आदेश का उल्लंघन था। लिहाज़ा बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाकर चेतावनी दी। मगर, स्वामी ओम जी का बार-बार स्ट्रेचर से उतरना जारी रहा, तो बिग बॉस ने एक बार फिर उन्हें चेतावनी दी। राहुल देव से भी स्वामी ओम जी की नोकझोंक हुई। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड का वार में सलमान ख़ान स्वामी की जमकर क्लास लेने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।