विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोनालिसा पर बरसीं मनु पंजाबी की 'लिव-इन पार्टनर', करती हैं इस हद तक नफ़रत!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2016 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 12:03 PM (IST)

प्रिया को मोना का मनु के आस-पास मंडराना काफी खलता है। उन्हें लगता है कि शो में बने रहने के लिए मोना मनु के इर्द-गिर्द घूमती रहती है।

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस 10' के घर के भीतर बनने-बिगड़ने वाले रिश्तों का असर अब उन रिश्तों पर पड़ने लगा है, जो कंटेस्टेंट्स अपने असली घरों में छोड़कर आए हैं। मनु और मोनालिसा की बढ़ती नज़दीकियों को लेकर पहले मोना के ब्वॉयफ्रेंड ने शादी तोड़ने की धमकी दी, और अब मनु पंजाबी की गर्लफ्रेंड ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है।

मनु पंजाबी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रिया सैनी है, जिनके साथ वो इंगेज्ड हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनु और मोनालिसा की केमिस्ट्री से प्रिया चिढ़ती हैं। उनका कहना है कि वो मोना से नफ़रत करती हैं क्योंकि वो उनका डेस्पो लगती है। प्रिया को मोना का मनु के आस-पास मंडराना काफी खलता है। उन्हें लगता है कि शो में बने रहने के लिए मोना मनु के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। प्रिया कहती हैं कि जिस दिन मनु और मनवीर ने उसे छोड़ दिया, उस दिन से उसे घर के अंदर बने रहना मुश्किल हो जाएगा। यही वजह है कि वो उन दोनों के साथ ज़्यादातर वक़्त बिताती है और मनु से साथ इंटीमेट होने की कोशिश करती है।

दिव्यांका त्रिपाठी की फ़ैन ने दीवानगी में उठा लिया ये क़दम

ख़ास बात ये है कि प्रिया ने मनु को इस पूरे मामले में क्लीन चिट दे दी है। प्रिया का कहना है कि मनु रियल लाइफ़ में भी अपनी फ़ीमेल फ्रेंड्स के साथ भी ऐसे ही बिहेव करता है। वो उनके साथ फ्रेंडली हो जाता है। प्रिया ने बिग बॉस 10 के मेकर्स पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उन्हें यक़ीन है, मनु मोना के बारे में उस तरह से नहीं सोचता जैसा मेकर्स दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस शख़्स के साथ कई साल तक लिव-इन में रह चुकी हैं मोनालिसा

प्रिया को मनु से ज़्यादा मोनालिसा पर गुस्सा आता है। वो कहती हैं कि एक एपिसोड में उन्हें मोना को शिकायत करते देखा था कि वो उन्हें पैंपर नहीं करता। मनु जब दूसरी लड़कियों से बात करता है तो मोना को जलन होने लगती है। प्रिया कहती हैं कि ये सब देखने के बाद उन्हें मोनालिसा से नफ़रत होने लगी है।

बिग बॉस में मोनालिसा की बोल्डनेस पड़ी भारी, टूट सकती है शादी

आपको बता दें कि हाल ही में मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत ने भी मोनालिसा के साथ शादी को लेकर फिर से सोचने की बात कही थी।

PICS: ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक ही कार में मिली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी