विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस' में मोनालिसा की बोल्डनेस पड़ी भारी, टूट सकती है शादी!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 03:22 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 12:14 AM (IST)

ऐसा लगता है कि बेघर होने के बाद मोनालिसा की रियल लाइफ़ में मुश्किलें आने वाली हैं। मनु के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस 10' में मोनालिसा की बोल्डनेस रियल लाइफ़ में उन्हें महंगी पड़ सकती है। सुनने में आया है कि मनु के साथ उनकी नज़दीकियों ने मोना के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत को नाराज़ कर दिया है।

मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में बतौर सेलिब्रटी एंट्री ली, लेकिन उनकी इंडिया वालों से ज़्यादा बनती है। शुरू से ही शो में मोनालिसा का ज़्यादातर वक़्त कॉमनर कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जन के साथ ज़्यादा गुजरता है, लेकिम मनु से उनकी नज़दीकियों को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं। मोना भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और उनकी शादी विक्रांत सिंह राजपूत से होने वाली है। ख़बरें हैं कि मोना की मनु के साथ नज़दीकियों से विक्रांत ख़ुश नहीं हैं। विक्रांत का कहना है कि हमारी शादी होने वाली है, लेकिन अब वो कन्फ्यूज़ हो गए हैं। हालांकि विक्रांत समझ रहे हैं कि ये सब ड्रामा है। जब वो बाहर आ जाएंगी तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन उनके परिवार और उन्हें ये सब देखना आसान नहीं है। वीणा मलिक जैसा कुछ नहीं करना क्योंकि लोग समझदार है और उन्हें बेवकूफ़ नहीं बनाया जा सकता।

बिग बॉस 10: घर में भड़केंगे शोले, बसंती बनी सनी लियोनी

ऐसा लगता है कि बेघर होने के बाद मोनालिसा की रियल लाइफ़ में मुश्किलें आने वाली हैं। वो भले ही ना चाहें, लेकिन मनु के साथ बिताए हर पल का हिसाब उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड को देना होगा।

Photo: बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ जो 'मरकर' हुए ज़िंदा!