विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: 'बिग बॉस 10' के घर में भड़केंगे शोले, 'बसंती' बनीं सनी लियोनी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 02:58 PM (IST)

सनी ने इस बारे में कहा है कि वह बेहद ख़ुश हैं, कि उन्हें बसंती का ऐतिहासिक किरदार छोटे अंतराल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'बिग बॉस' के घर में इस वक़्त सनसनी मची हुई है क्योंकि घर में सनी लियोनी एंट्री ले चुकी हैं और घर वालों से कुछ बेहद दिलचस्प टास्क करवा रही हैं, जिनसे बिग बॉस का घर ऑन 'फ़ायर' है।

घर के सभी सदस्यों को सनी ने उन्हें इंप्रेस करने का टास्क दिया है। इसके लिए सदस्यों को ऐसे वीडियोज़ बनाने हैं, जो वायरल हो जाएं। सनी की पसंद ना पसंद के आधार पर वीडियोज़ को रेटिंग दी जा रही है और जिसके सबसे ज़्यादा नंबर मिलेंगे, वो टीम नॉमिनेशन से बच जाएगी। इसी टास्क के दौरान घर वालों को सनी के साथ मज़ेदार वीडियो बनाना है। ख़बर है कि सभी मिलकर 'शोले' फ़िल्म का एक ख़ास सीन फ़िल्माने जा रहे हैं। इस सीन के लिए मनवीर जय बनने वाले हैं और मनु वीरू के रूप में नज़र आएंगे।

मे आई कम इन मैडम में सभी क्यों बने 'हमशकल्स'

गब्बर का किरदार स्वामी ओम जी निभाने जा रहे हैं। गौरव को ठाकुर बनने का मौक़ा मिलेगा और सनी ने ख़ुद को बसंती के रूप में पेश करने का निर्णय ले लिया है। तो यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सनी बसंती बनने के बाद गब्बर के सामने नाचती हैं या नहीं। सनी ने इस बारे में कहा है कि वह बेहद ख़ुश हैं, कि उन्हें बसंती का ऐतिहासिक किरदार छोटे अंतराल के लिए ही सही निभाने का मौक़ा तो मिल रहा है।

पेशवा बाजीराव की कहानी अब छोटे पर्दे पर, स्टार कास्ट हुई पूरी

ख़बर यह भी है स्वामी जी इस बात से काफी ख़ुश हैं कि उन्हें गब्बर बनाया गया है। वह गब्बर बनकर सब पर धौंस जमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनकी कोई भी नहीं सुनता और स्वामी जी इस बात से नाराज़ हो जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।