विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार का '2.0' में लुक देख इतना डर गईं भूमि पेडनेकर कि...

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2016 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 11:05 AM (IST)

'2.0' में अक्षय का किरदार एक साइको साइंटिस्ट का है, जिसका एक एक्सपेरीमेंट ग़लत हो जाता है और उसमें जेनेटिक चेंज आ जाते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रजनीकांत की फ़िल्म '2.0' में अक्षय कुमार का फ़र्स्ट लुक बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ को चिल्स दे रहा है। फ़िल्म में उनके इविल लुक को लेकर पॉजिटिव रिएक्शंस मिल रहे हैं।

रविवार को मुबंई के यशराज स्टूडियो में '2.0' का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया गया। शंकर निर्देशित फ़िल्म में रजनीकांत सुपर हीरो और अक्षय सुपर विलेन के रोल में हैं। फ़िल्म में अक्षय का लुक बेहद अलग डरावना है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में अक्षय की लीडिंग लेडी बनीं भूमि पेडनेकर उनके इस लुक से काफी इंप्रेस्ड हैं। भूमि के मुताबिक अक्षय का ये लुक काफी डरावना है और बुराई को आख़िरकार एक नया चेहरा मिल गया है।

रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 में ऐसा होगा अनोखा साउंड

भूमि के इस रिएक्शन पर अक्षय ने जवाब दिया है- मिशन पूरा। मानो उनकी मेहनत रंग लाई हो।

जब वॉशरूम में रजनीकांत से मिले सलमान ख़ान

वहीं, अक्षय के साथ काम कर चकुे रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और ईशा गुप्ता ने '2.0' में उनके लुक को जमकर सराहा है। फ़िल्ममेकर प्रकाश झा और डायरेक्टर साजिद ख़ान ने भी अक्षय के क्रो लुक को थम्ब्स अप किया है।

रजनीकांत को सुपर स्टार नहीं मानते अक्षय कुमार, तो फिर...

'2.0' में अक्षय का किरदार एक साइको साइंटिस्ट का है, जिसका एक एक्सपेरीमेंट ग़लत हो जाता है और उसमें जेनेटिक चेंज आ जाते हैं। हालांकि अक्षय के इस लुक की झलक इसी साल लीक हो गई थी, जब फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में की जा रही थी। उस वक़्त उनके इस लुक को क्रो-मैन का नाम दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।