Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंचीं मोहाली, गुपचुप तरीके से मनाया बर्थडे

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Sat, 07 Nov 2015 09:00 AM (IST)

    खबर है कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा दिल्ली पहुंचीं और वहां से मोहाली के लिए रवाना हो गईं। प्लान था कि अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के 27 जन्मदिन पर उनके साथ मौजूद रहना। पिछली बार भी विराट के 26वें जन्मदिन पर अनुष्का ने अपनी फिल्म से ब्रेक लेकर अहमदाबाद में

    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। पिछले दिनों अनुष्का दिल्ली पहुंचीं और वहां से मोहाली के लिए रवाना हो गईं। प्लान था कि अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के 27 जन्मदिन पर उनके साथ मौजूद रहना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछली बार भी विराट के 26वें जन्मदिन पर अनुष्का ने अपनी फिल्म से ब्रेक लेकर अहमदाबाद में पहुंचकर विराट के साथ बर्थडे मनाया था।

    नशे में धुत कपिल शर्मा ने एक्ट्रेसेस के साथ की बदसलूकी!

    जब विराट और अनुष्का ने डेटिंग शुरू की थी तो दोनों विशेष मौकों पर साथ में नजर आते थे। मगर अब सुनने में आ रहा है कि वो मोहाली में भी विराट के जन्मदिन के एक दिन पहले ही मोहाली पहुंच गई थीं। यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच चल रहा है।

    'बिग बॉस 9' को बीच में ही छोड़कर चले जाएंगे कीथ!

    सूत्र ने बताया, 'बुधवार सुबह अनुष्का ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यहां से वो मोहाली के लिए रवाना हुई। विराट ने ही उनके लिए एक गाड़ी भेजी थी। दोनों ने जन्मदिन साथ में मनाया। जल्द ही यह सेलिब्रेशन पूरा कर लिया। अगले दिन मैच के लिए विराट को उठना भी था। हालांकि शाम को दोनों ने ही क्वालिटी टाइम बिताया।'

    OMG! गोवा से लौटते ही अस्पताल में भर्ती हो गई कट्रीना कैफ

    एक्ट्रेस के करीबी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'दोनों ही डिनर के लिए साथ गए। विराट के करीबी मित्र भी इस मौके पर मौजूद थे। इंडियन क्रिकेट टीम ने भी दोनों को कंपनी दी। इन दोनों की मुलाकात को सीक्रेट रखा गया, क्योंकि टेस्ट मैच चल रहा है।'

    इंटरनेट पर देखने को नहीं मिलेगी सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो'!

    comedy show banner
    comedy show banner