Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इस फिल्म में अर्जुन कपूर की हीरोइन बनेंगी ऐमी जैक्सन

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2016 05:34 PM (IST)

    'मुबारका' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक बड़ी और शानदार पंजाबी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। ब्रिटेन से साउथ इंडिया होते हुए बॉलीवुड पहुंची एक्ट्रेस ऐमी जैक्सन अब हिंदी सिनेमा में भी अपने लिए जगह बना रही हैं। ऐमी अब अर्जुन कपूर के साथ पर्दे पर रोमांस करने वाली हैं।

    अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'मुबारका' में अर्जुन कपूर डबल रोल निभा रहे हैं। इनमें से एक केरेक्टर के साथ आथिया शेट्टी नजर आएंगी, वहीं दूसरे किरदार के साथ फीमेल लीड के लिए ऐमी जैक्सन को चुना गया है। सूत्रों की मानें, तो 'मुबारका' में इन दोनों के अलावा कुछ और एक्ट्रेसेज नजर आ सकती हैं। इनमें से एक नाम इलियाना डिक्रूज का भी है।

    बेटी बचाओ केंपेन से परिणीति की छुट्टी, इस सेलिब्रटी ने किया रिप्लेस

    'मुबारका' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी एक बड़ी और शानदार पंजाबी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। 'मुबारका' में पहली बार अर्जुन कपूर अपने चाचू अनिल कपूर के साथ पर्दे पर एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे।