विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म मामलों की तेजी से हो सुनवाई: आमिर

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 10 Dec 2014 06:49 AM (IST)Updated: Wed, 10 Dec 2014 06:51 AM (IST)

दिल्ली में पिछले दिनों कैब में एक महिला से दुष्कर्म की घटना पर दुख जताते हुए अभिनेता आमिर खान ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हैदराबाद। दिल्ली में पिछले दिनों कैब में एक महिला से दुष्कर्म की घटना पर दुख जताते हुए अभिनेता आमिर खान ने ऐसे मामलों की तेजी से सुनवाई की वकालत की। आमिर का मानना है कि ऐसे मामलों की तेजी और तय समय के भीतर सुनवाई होने पर महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों में कमी आएगी।

अपनी आगामी फिल्म 'पीके' के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे आमिर ने कहा, 'जो कुछ भी दिल्ली में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। जब भी इस तरह की घटनाओं के बारे में पढ़ता हूं तो दुख होता है।' उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों में कमी आए तो ऐसे मामलों की तेजी और निश्चित समय के भीतर सुनवाई होनी चाहिए। आमिर ने कहा कि फास्ट ट्रैक अदालतें होनी चाहिए जहां बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों की मानसिकता बदलने की दिशा में भी काम करने की जरूरत है।

पढ़े: गडकरी को छोड़ ज्यादातर नेता उबर पर रोक से सहमत

जानिए : कैब रेप कांड पर क्या कहा राजनाथ सिंह ने

जानिए : कैब रेप कांड के आरोपी को कैसे किया गया गिरफ्तार