विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चन संग 'बांग्ला ब्रिगेड' :10 आदमी, 19 नेशनल अवार्ड्स , क्या कर रहे हैं एक साथ

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 12:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 12:18 PM (IST)

सुजीत सरकार ने फिल्म पिंक के लिए जो 'बांग्ला ब्रिगेड ' खड़ी की है, उसमे दस लोगों को फिल्मों का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' के बाद बॉलीवुड को एक बार फिर ऐसा नज़ारा देखने मिला है जब एक साथ एक दो नहीं बल्कि दस नेशनल अवार्ड्स विनर साथ काम कर रहे हैं। और ऐसा हुआ है फिल्म 'पिंक' के लिए।

दरअसल फिल्मकार सुजीत सरकार ने अपनी फिल्म पिंक के लिए जो 'बांग्ला ब्रिगेड ' खड़ी की है, उसमे दस लोगों को फिल्मों का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वैसे इस फ़ौज के पास विजेता तो दस हैं लेकिन अवार्ड्स की संख्या 19 है। सबसे ज्यादा चार नेशनल अवार्ड्स अमिताभ बच्चन के पास हैं जो उन्हें 'अग्निपथ' , ' ब्लैक' , 'पा' और 'पीकू' के लिए मिले हैं। फिल्म पिंक के निर्माता सुजीत सरकार और रॉनी लाहिरी को विक्की डोनर के लिए नेशनल अवार्ड मिला है जबकि पिंक के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी भी दो अवार्ड कमा चुकें हैं।

नीतू चंद्रा के नाम एक और उपलब्धि, बढ़ाया देश का सम्मान

यही नहीं पिंक के संगीतकार शांतनु मोइत्रा और सिनेमेटोग्राफर अविक मुखोपाध्याय की झोली में तीन तीन राष्ट्रीय पुरस्कार हैं जबकि साउंड डिजाइनर बिश्वदीप चैटर्जी , साउंड मिक्सर निहार रंजन सामल , साउंड डिजाइनर दीपांकर जोजो चाकी के पास दो-दो और री-रिकॉर्डिंग मिक्सर सिनॉय जोसफ के पास एक राष्ट्रीय पुरस्कार है।

करीना करती रही इंतजार, रोहित शेट्टी ने बुलाया ही नहीं

अगले महीने की 16 तारीख को रिलीज हो रही पिंक की इस ऐतिहासक टीम के बारे में सुजीत सरकार का कहना है "पिंक को धन्यवाद। फिल्म के कारण ही इतने सारे लोग आजीवन दोस्त बन गए हैं।" गौरतलब है कि फिल्म दृश्यम के समय भी दस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं ने साथ काम किया था जिसमे अजय देवगन , गुलज़ार, विशाल भारद्वाज , तब्बू , निशिकांत कामत , अविनाश अरुण और आरिफ शेख शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।