विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः युवाओं पर अनुभव को दी कांग्रेस ने तरजीह

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 04:00 AM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा 2017 चुनाव में टिकट वितरण में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुभव को युवाओं पर तरजीह दी। कांग्रेस की ...और पढ़ें

उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः युवाओं पर अनुभव को दी कांग्रेस ने तरजीह
उत्तराखंड एसेंबली इलेक्शनः युवाओं पर अनुभव को दी कांग्रेस ने तरजीह

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस सरकार में सीएम बनने के बाद हरीश रावत ने युवाओं पर अपना फोकस रखा। सीएम फॉर यूथ मुहिम के साथ उन्होंने प्रदेशभर के युवाओं को भी जोड़ा। फेसबुक और ट्विटर पर इस मुहिम के तहत जमकर बातें हुईं और कई आयोजन भी किए गए, लेकिन टिकट वितरण में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुभव को युवाओं पर तरजीह दी। कांग्रेस की पहली सूची में घोषित 63 नामों से महज तीन ही युवा हैं।

देश में 60 फीसद से ज्यादा आबादी युवाओं की है। राज्य के आंकड़ों पर गौर करें तो इस विधान सभा चुनाव में 57.17 फीसद मतदाताओं के रूप में युवा विधानसभा की तस्वीर तय करेंगे, लेकिन युवा प्रतिनिधित्व की बात कोई दल करने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस की सूची में भी महिलाएं हाशिये पर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने 70 सीटों पर केवल चार युवाओं को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस की पहली सूची में केवल तीन युवा शामिल हैं। ऐसा नहीं कि युवाओं में राजनीतिक समझ नहीं या फिर वे काबिल नहीं, लेकिन राजनीतिक दलों को उनपर भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधासभा चुनावः दोनों मंडलों में खम ठोक दम दिखाएंगे सीएम

हर क्षेत्र में युवा अपनी काबिलियत और जोश का लोहा मनवा रहे हैं, लेकिन नीति निर्धारण में उनकी प्रत्यक्ष भूमिका अभी भी हाशिये पर है। राजनीतिक दलों को युवा भीड़ और प्रदर्शनों तक के लिए ही मुफीद लगते हैं। इन पर दांव खेलने से राजनीतिक दल परहेज करते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: टिकट बंटवारा...खालिस हरदा स्टाइल

कांग्रेस की पहली सूची में ऋषिकेश से राजपाल खरोला, खटीमा से भुवन कापड़ी और केदारनाथ से मनोज रावत के रूप में तीन युवा दावेदारों ने जगह बनाई। शेष 60 सीटों पर कांग्रेस ने अनुभवी नेताओं को ही मैदान में उतारा। इनमें से दो सीटों पर सीएम समेत 24 पूर्व विधायकों मौका दिया गया है, जबकि शेष सीटों पर पुराने नेताओं पर ही पार्टी ने दांव खेला है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशियों पर खेला दांव

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: भुवनचंद्र खंडूड़ी की छवि का लाभ मिलेगा सूबे को

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: हेम आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।